Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

सम्मानित हुए दुमका के सेवानिवृत शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी

0 264

दुमका। शिक्षा विभाग और संयुक्त शिक्षक संघ के द्वारा शनिवार को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् कार्यालय दुमका के प्रशाल में पिछले दो वर्ष में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ राजवार की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में सुभाष चन्द्र सिंह, पंचानंद द्विवेदी, अरविन्दो सिंहा, मुंशी मुर्मू, राजीव कुमार, अशोक कुमार साह, श्यामापद मंडल, सरिता कुमारी, सुब्रतो कुमार सिंह, अशोक कुमार, अशोक प्रसाद साह, मुन्ना मंड़ल, आरती कुमारी, कैप्टन डॉ.दिलीप कुमार झा, नितीश कुमार पाल और सत्येन्द्र प्रसाद सिंह को अंगवस्त्र, डायरी, कलम और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके बाद दिवंगत शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में नुर आलम, सुचिता कुजूर, बाबूराम हेम्ब्रम, शशिकांत मुर्मू, जयंत कुमार महतो और ब्रेन्तियुश हेम्ब्रम को याद करते हुए उनके परिजनों व प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ.पवन कुमार मिश्रा के द्वारा संचालित इस समारोह में झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव काशीनाथ महतो ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। समारोह को संघ के जिला अध्यक्ष बुलबुल कुमार और जिला सचिव निवास रजक ने संबोधित करते हुए जिले में शिक्षा के विकास में शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों व शिक्षा विभाग की वर्तमान भूमिका पर प्रकाश डाला। समारोह में झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो, जिला स्कूल के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ.अजय कुमार गुप्ता सहित आलोक कुमार, बसंत कुमार, अशोक यादव, राकेश कुमार सिंह, शिवाकांत त्रिपाठी, प्रवीण कुमार, मंतोष कुमार, हरिनंदन दास आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त शिक्षक सह जिला कला संस्कृति संघ, दुमका के अध्यक्ष शिशिर कुमार घोष के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.