Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

जेएससीए अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट : दूसरे मैच में बोकारो ने गिरिडीह को हराया

0 331
दुमका। जिला क्रिकेट संघ, दुमका के तत्वावधान में यहां एटीम क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित जेएससीए अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच सोमवार को बोकारो और गिरिडीह के बीच खेला गया। मैच में बोकारो की टीम ने 118 रन से जीत हासिल की। टॉस जीत कर गिरिडीह की टीम ने बोकारो की टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बोकारो की टीम ने 49.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 343 रन का स्कोर बनाया। बोकारो की तरफ से अविनाश कुमार ने 133 रनों की पारी खेली। गिरिडीह के गेंदबाज अभिमन्यु कुमार  ने 4 विकेट चटकाये। जवाब में उतरी गिरिडीह की पूरी टीम 47.1 ओवर में 225 रन ही बना सकी। गिरिडीह के तरफ से सुजल ठाकुर, सुजल कुमार एवं मंटू ने क्रमशः 35, 37, 35 रनों की पारी खेली। बोकारो के तरफ से वृषांक तिवारी ने 5, अंशु एवं मेहुल ने 2-2 विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के आधार पर बोकारो के अविनाश कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्हें जेएससीए के ऑब्जर्वर सोनू कुमार सिंह एवं जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने ट्राॅफी एवं 5000 रूपये प्रदान कर सम्मानित किया। मैच के दौरान जेएससीए से नियुक्त निर्णायक अभिषेक आनंद एवं अजीत कुमार, स्कोरर सौमित समन्ता, एलओ प्रदीप कुमार, जिला क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल, उपाध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष ललित तिवारी और सहायक सचिव दिवाकर शर्मा ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैच के सफल आयोजन पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने सभी दर्शकों, खिलाड़ियों एवं अधिकारियों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को दुमका और गिरिडीह के बीच मैच खेला जायेगा। गौरतलब है कि जेएससीए अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच बोकारो और दुमका के बीच खेला गया था, जिसमें बोकारो ने दुमका को हराया था।
Leave A Reply

Your email address will not be published.