Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

हिन्द क्लब में धूमधाम से मनेगा गणतंत्र दिवस, बटेगी मिठाई, स्कूली बच्चे प्रस्तुत करेंगे रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम

0 339
दुमका। हर बार की तरह इस बार 26 जनवरी को हिन्द क्लब दुमका में पूरे धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर क्लब के द्वारा लोगों के बीच मिठाई बांटी जायेगी। स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जायेगा। इसकी तैयारी को लेकर रविवार को उपाध्यक्ष रामाकांत साह की अध्यक्षता में क्लब की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में उपाध्यक्ष श्री साह ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर क्लब के सचिव सह पूर्व वार्ड पार्षद् महेशराम चन्द्रवंशी सुबह 10.50 बजे झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी देंगे। अपने संबोधन में सचिव श्री चंद्रवंशी ने कहा कि हिन्द क्लब वर्ष 2007 से लगातार समाजिक काम करते आ रही है। क्लब ने समाज के सभी गतिविधियों में बढ़-चढकर भाग लिया है। और आगे सभी कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी। बैठक में सदस्यों ने जल्द से जल्द क्लब का चुनाव कराकर नये सिरे से कार्यकारिणी समिति का गठन करने की सहमति प्रदान की। बैठक के अंत में दो मिनट का मौन धारण कर क्लब के संस्थापक सह संरक्षण स्व.रमेश कुमार राउत को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बैठक में विजय कुमार राउत, राजीव कुमार यादव, नितिन कुमार जोनी, करण कुमार टोनी, आदित्य कुमार मोनी, अधिवक्ता अनिल दास, सतीश सिंह, मनोज सिंह, संतोष सिंह, रविंद्र कुमार, साहिल खान, राहुल चद्रवंशी, रौनित चद्रवंशी, कुलदीप सिंह मिठू, सोनू कुमार, मासूम, विजय कुमार, चंद्रशेखर राय, जयदीप कुमार गुप्ता, नन्द किशोर झा, मो.अख्तर, हेमंत कुमार, धनंजय पाल, तारक कुमार, अमित कुमार, राजीव कुमार, बाबा आकाश, सुमित, विशाल झा, सोनू कुमार, विवेक कुमार, विक्की कुमार आदि उपस्थित थे। गौरतलब है कि दुमका शहर के कुम्हार पाड़ा मुहल्ला स्थित सामाजिक संस्था हिन्द क्लब के द्वारा हर वर्ष 15 अगस्त को भारतीय स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग तिरंगे को सलामी देते है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.