Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री

जेएससीए अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट : दुमका और गिरिडीह के बीच हुआ मुकाबला, 8 विकेट से दुमका विजयी

0 368

दुमका। जिला क्रिकेट संघ, दुमका के द्वारा यहां एटीम क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित जेएससीए अंतर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच मंगलवार को दुमका और गिरिडीह के बीच खेला गया, जिसमें दुमका की टीम ने जीत हासिल की। टॉस जीत कर गिरिडीह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाया। दुमका की तरफ से शिवशंकर सोरेन ने 4 विकेट एवं प्रशांत मंडल ने 3 विकेट लिए। जवाब में उतरी दुमका की टीम ने 21.1 ओवर में ही निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। दुमका की तरफ से विकेट कीपर बल्लेबाज अभिजीत उपाध्याय ने शानदार कीपिंग के साथ 78 रनों की पारी खेली। मैच में दुमका की टीम ने शानदार 8 विकेट से जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के आधार पर दुमका के शिवशंकर सोरेन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्हें जेएससीए के ऑब्जर्वर सोनू कुमार सिंह और चंद्र किशोर सिंह ने ट्रॉफी एवं 5000 रुपये नगद प्रदान कर सम्मानित किया। मैच के दौरान जेएससीए से नियुक्त निर्णायक अभिषेक आनंद, अजीत कुमार, स्कोरर सौमित समन्ता, जिला क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल, उपाध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष ललित तिवारी, सहायक सचिव दिवाकर शर्मा, सूरज पाठक, मोंटी, सोमनाथ तिवारी आदि उपस्थित थे। जिला क्रिकेट संघ के सचिव ने बताया कि बुधवार को दुमका और धनबाद के बीच मैच खेला जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.