Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
संविधान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर को किया नमन, संविधान के आदर्शों पर चलने का ल... संविधान दिवस पर एसकेएमयू में संगोष्ठी आयोजित, संविधान निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर हुई विस्तृत च... संविधान दिवस पर डुमरथर विद्यालय में गूंजे लोकतांत्रिक मूल्यों के संदेश, विद्यार्थियों ने रचनात्मक गत... डॉ.धनंजय की काव्यकृति ‘काव्याञ्जलि : माटी से मन तक’ का कुलपति ने किया लोकार्पण कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा बासुकिनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्... एसकेएमयू में अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम तय, 28 नवंबर से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ दुमका : प्रस्तावित कोयला खदान की ड्रिलिंग को लेकर ग्रामसभा में हंगामा, पुलिस पर पथराव; 10 जवान घायल एलआईसी दुमका शाखा के अभिकर्ता संतोष कुमार साह ने बढ़ाया मान, आरएम मीट प्रतियोगिता में सफलता पर भागलप... नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट में नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चा बाल अधिकारों के प्रति जागरूक हुए गुरुकुलम के छात्र-छात्राएं, दहेज प्रथा, बाल विवाह और नशे के खिलाफ उ...

बसंत पंचमी पर 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया बाबा बासुकिनाथ का जलाभिषेक, देर रात बाबा को चढ़ेगा तिलक

0 299
बासुकिनाथ। बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को बाबा बासुकिनाथ धाम में पूजा-अर्चना व जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। आज देर शाम तक 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। जलार्पण के लिए यहां अहले सुबह से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर मंदिर खुलने का इंतजार करते नजर आये। सुबह 3 बजे के बाद मंदिर का गर्भ गृह खोला गया। सरकारी पूजा के बाद श्रद्धालुओं का जलार्पण शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। मंदिर में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए मंदिर प्रभारी, जरमुंडी एसडीपीओ अमित कच्छप, जरमुंडी थाना के डीएसपी सह इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल के देखरेख में एसआई, एएसआई सहित भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे।

देर रात बाबा को चढ़ेगा तिलक
बसंत पंचमी के अवसर पर आज देर रात बाबा बासुकिनाथ को तिलक चढ़ाया जायेगा। तिलक चढ़ाने के लिये बिहार के जनकपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी के साथ उत्तर प्रदेश और बंगाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बासुकिनाथ धाम पहुंचे है।

(अजय भारती की रिपोर्ट)

Leave A Reply

Your email address will not be published.