Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

शहीद दिवस पर एसपी काॅलेज में याद किये गये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

0 270

दुमका। शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एसपी काॅलेज, दुमका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान, उनके विचारों तथा उनके द्वारा दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दो मिनट के मौन से की गई। अपने संबोधन में प्राचार्य डाॅ.केपी यादव ने कहा कि महात्मा गांधी केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सत्य, अहिंसा, सहिष्णुता और मानवता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ.उपेंद्र कुमार ने कहा कि गांधी जी का जीवन आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे केवल पुस्तकों तक सीमित न रहें, बल्कि गांधी जी के विचारों को अपने व्यवहार और जीवन शैली में उतारें। भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ.इंद्रजीत कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती हिंसा, असहिष्णुता और स्वार्थ की प्रवृत्तियों के बीच गांधीवादी विचारधारा की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है। अंग्रेजी विभाग के डॉ.सनोज स्टीफेन हेम्ब्रम ने गांधी जी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि शहीद दिवस हमें यह सिखाता है कि देश की स्वतंत्रता और एकता को बनाए रखने के लिए हमें निरंतर सजग रहना चाहिए। इतिहास विभाग के डॉ.कमल शिवकांत हरि ने गांधी जी के प्रसिद्ध कथनों का उल्लेख करते हुए उनके संदेशों को साझा किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय एकता और सद्भाव बनाए रखने की शपथ समाजशास्त्र विभाग की डॉ.विनीता रानी टोप्पो द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ डॉ. त्रिजा जेनिफर टोप्पो, प्रो.एलिजाबेथ, डॉ.मनीष कुमार, डॉ.कुमार सौरभ, गोपाल झा एवं प्रेम किस्कू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.