Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
राजद ने मधुबन गांव में मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, ग्रामीणों ने उठाई रेलवे हॉल्ट की मां... पशु प्रेम की मिसाल बने नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, नन्दी के निधन पर मुंडवाया सिर और कराया श्राद्ध भोज डूमरथर स्कूल में बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर मनाया सीखने का उत्सव, गर्मी की छुट्टियों को बनाया ज्ञा... विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को संस्था लगाएगी रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं के सम्मान में 19 जुलाई को ह... स्वास्थ्य लाभ के बाद विश्वविद्यालय लौटीं कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर, डॉ.शम्स तबरेज खान ने किया स्वागत दुमका में लगा शौर्य संपर्क शिविर, सेना ने सुनी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस... बिजली संकट से मिली राहत, नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र...

दुमका में भाजपा ने मनायी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

0 167

दुमका। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बुधवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। यहां भागलपुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, त्याग और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद अभयकांत प्रसाद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद आज भी भारतीय राजनीति की आत्मा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा और संगठनात्मक शक्ति उन्हीं के सिद्धांतों से प्रेरित है, जो अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है। भाजपा नेता प्रो.अनुज आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित जी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उनके विचार आज के राजनीतिक परिदृश्य में और भी प्रासंगिक हो गए हैं। कार्यक्रम में गोड्डा के पूर्व विधायक सह दुमका नगर निकाय चुनाव प्रभारी अमित मंडल तथा नाला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी माधवचंद्र महतो ने संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन मार्शल ऋषिराज टुडू और धन्यवाद ज्ञापन बबलू मंडल ने किया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, मार्शल ऋषिराज टुडू, बबलू मंडल, पंकज वर्मा, नवल किस्कू, विरेन्द्र मरांडी, अशोक शर्मा, चार्ल्स हांसदा, सुभाष यादव, रामकृष्ण हेम्ब्रम, कुश कुमार, प्रवेश यादव, मनीष कुमार, दिनेश सिंह, रवींद्र कुमार, विनोद यादव आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.