Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो... गणेश महोत्सव : न जमीन, न आसन, हवा में विराजेंगे गणपति बप्पा; दुमका के बाँध पाड़ा में दिखेगी 20 फीट क... दुमका की अरबी खातून बनीं जरमुंडी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी, महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट और संजी... दुमका में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चलेगा प्रोजेक्ट रक्त संचयन अभियान नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दुमका में रोटी बैंक ने चलाया राहत सहयोग अभियान हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल

दुमका में लगा शौर्य संपर्क शिविर, सेना ने सुनी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

0 240

दुमका। जे एंड बी सब एरिया की देखरेख में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ कैंट का शौर्य संपर्क दल रविवार को दुमका पहुंचा और जिले के भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों तथा उनके आश्रितों से मुलाकात की। इस दौरान सैनिकों एवं उनके परिवारों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की गई। पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर साजेश बाबू पी.जी. के निर्देश पर पहुंचे शौर्य संपर्क दल ने भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं आश्रितों की पेंशन, सेवा अभिलेख एवं अन्य प्रशासनिक मामलों से संबंधित समस्याओं का अवलोकन किया। दल ने संबंधित अभिलेख कार्यालय एवं पेंशन विभाग से जुड़ी कई विसंगतियों के निराकरण की प्रक्रिया भी पूरी की तथा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
शौर्य संपर्क दल ने शिविर में उपस्थित सभी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और आश्रितों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेना अपने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सैनिक और उनके परिवार भारतीय सेना के विस्तृत परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।
इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संघ, दुमका के अध्यक्ष दीपक कुमार, सार्जेंट निरंजन महतो, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय दुमका के प्रभारी, सूबेदार बासुकीनाथ चौधरी, हवलदार अमिताभ चौधरी सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां, उनके आश्रित एवं शौर्य संपर्क दल के सदस्य उपस्थित थे। दल ने जानकारी दी कि 8 जून को देवघर तथा 9 एवं 10 जून को साहिबगंज में भी इसी प्रकार के शौर्य संपर्क शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों तक सहायता पहुंचाई जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.