Local & National News in Hindi

पशु प्रेम की मिसाल बने नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, नन्दी के निधन पर मुंडवाया सिर और कराया श्राद्ध भोज

0 243
नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया के नन्दी का फाइल फोटो।

दुमका। नगर परिषद् अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया का एक ऐसा मानवीय और संवेदनशील पक्ष सामने आया है, जिसकी चर्चा पूरे शहर में हो रही है। आमतौर पर सिर पर बाल और चेहरे पर घनी दाढ़ी रखने वाले अभिषेक चौरसिया को जब लोगों ने अचानक मुंडित सिर के साथ देखा तो हर कोई हैरान रह गया। बाद में जब इसकी वजह सामने आई तो लोगों की आंखें भी नम हो गईं और उनके प्रति सम्मान और बढ़ गया। दरअसल, अभिषेक चौरसिया के परिवार का एक प्रिय बसहा बैल था, जिसे वे स्नेहपूर्वक ‘नन्दी’ कहकर पुकारते थे। वर्षों से परिवार के सदस्य की तरह साथ रह रहे नन्दी का मंगलवार को निधन हो गया। इस घटना ने उन्हें गहरे भावनात्मक रूप से झकझोर दिया। महाकाल के अनन्य भक्त अभिषेक चौरसिया ने नन्दी को केवल एक पशु नहीं, बल्कि परिवार का अभिन्न सदस्य माना। उन्होंने पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ नन्दी का अंतिम संस्कार कराया और हवाई अड्डा के समीप अपनी निजी जमीन में उसे सम्मानपूर्वक समाधि दी। इतना ही नहीं, अपने प्रिय नन्दी के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप उन्होंने स्वयं सिर मुंडवाया और सभी धार्मिक परंपराओं का पालन किया। नन्दी की आत्मा की शांति के लिए उसी रात श्राद्ध भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने दिवंगत नन्दी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पशुओं के प्रति प्रेम और संवेदना की ऐसी मिसाल आज के समय में विरले ही देखने को मिलती है। जहां अधिकांश लोग पशुओं को केवल उपयोगिता के नजरिए से देखते हैं, वहीं अभिषेक चौरसिया ने यह संदेश दिया कि प्रेम, अपनापन और संवेदना केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं होती। जो रिश्ता इंसान और पशु के बीच बनता है, वह भी उतना ही गहरा और भावनात्मक हो सकता है। शहर में इस घटना की व्यापक चर्चा है। लोग इसे पशु प्रेम, करुणा और मानवीय संवेदनाओं का अद्भुत उदाहरण बता रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद् अध्यक्ष ने अपने आचरण से यह साबित किया है कि जीव मात्र के प्रति प्रेम और सम्मान ही सच्ची मानवता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
दुमका में महोत्सव के रूप में मना विश्व आदिवासी दिवस, संस्कृति और विरासत की दिखी झलक कांग्रेस की समीक्षा बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा, 17 से 22 अगस्त तक होगी प्रखंडवार बैठक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दुमका में अभाविप ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला नशा विरोधी रील निर्माण प्रतियोगिता में साहिबगंज कॉलेज के रितेश रंजन झारखंड में प्रथम एमजी कॉलेज रानीश्वर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम, मिली शैक्षणिक व्यवस्था की ... जतिन की शिवभक्ति और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल : सुबह बासुकिनाथ में सेवा, फिर दिनभर तिरंगा यात्रा क... सावन में शिवभक्ति की मिसाल बना दुमका का दीनानाथ नाश्ता स्टॉल, यहां बन रहा बिना प्याज-लहसुन का नाश्ता एसआईआर 2026 : दुमका में पहला चरण पूरा, 1.29 लाख मतदाता असंग्रहणीय श्रेणी में चिन्हित संत रविदास की पावन मिट्टी कलश पहुंचा दुमका, भाजपा ने किया स्वागत पुण्यतिथि पर हिन्द क्लब ने गुरुजी शिबू सोरेन की दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि