Local & National News in Hindi

स्वास्थ्य लाभ के बाद विश्वविद्यालय लौटीं कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर, डॉ.शम्स तबरेज खान ने किया स्वागत

0 431

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में मंगलवार को उस समय सकारात्मक माहौल देखने को मिला, जब स्वास्थ्य लाभ के पश्चात कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर ने पुनः अपना कार्यभार ग्रहण किया। लंबे उपचार के बाद विश्वविद्यालय लौटने पर शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह का वातावरण रहा। कुलपति के विश्वविद्यालय पहुंचने पर स्नातकोत्तर उर्दू के विभागाध्यक्ष डॉ.शम्स तबरेज खान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा उनके स्वास्थ्य लाभ पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने कुलपति का कुशलक्षेम भी जाना और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दीं।
ज्ञात हो कि प्रो.कुनुल कंदीर फरवरी माह से हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में उपचाररत थीं। स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार होने के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ होकर विश्वविद्यालय लौटी हैं और उन्होंने अपने प्रशासनिक एवं शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन पुनः प्रारंभ कर दिया है। कुलपति की अनुपस्थिति के दौरान राजभवन सचिवालय द्वारा बीबीएमकेयू, धनबाद के कुलपति प्रो.राम कुमार सिंह को विश्वविद्यालय के कुलपति पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। अब प्रो.कुनुल कंदीर के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही विश्वविद्यालय का संचालन पुनः उनके नेतृत्व में शुरू हो गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने राजभवन को भी विधिवत सूचना प्रेषित कर दी है। विश्वविद्यालय परिवार ने कुलपति के स्वस्थ होकर लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
दुमका में महोत्सव के रूप में मना विश्व आदिवासी दिवस, संस्कृति और विरासत की दिखी झलक कांग्रेस की समीक्षा बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा, 17 से 22 अगस्त तक होगी प्रखंडवार बैठक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दुमका में अभाविप ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला नशा विरोधी रील निर्माण प्रतियोगिता में साहिबगंज कॉलेज के रितेश रंजन झारखंड में प्रथम एमजी कॉलेज रानीश्वर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम, मिली शैक्षणिक व्यवस्था की ... जतिन की शिवभक्ति और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल : सुबह बासुकिनाथ में सेवा, फिर दिनभर तिरंगा यात्रा क... सावन में शिवभक्ति की मिसाल बना दुमका का दीनानाथ नाश्ता स्टॉल, यहां बन रहा बिना प्याज-लहसुन का नाश्ता एसआईआर 2026 : दुमका में पहला चरण पूरा, 1.29 लाख मतदाता असंग्रहणीय श्रेणी में चिन्हित संत रविदास की पावन मिट्टी कलश पहुंचा दुमका, भाजपा ने किया स्वागत पुण्यतिथि पर हिन्द क्लब ने गुरुजी शिबू सोरेन की दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि