Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को संस्था लगाएगी रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं के सम्मान में होगा लाइव म्य... स्वास्थ्य लाभ के बाद विश्वविद्यालय लौटीं कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर, डॉ.शम्स तबरेज खान ने किया स्वागत दुमका में लगा शौर्य संपर्क शिविर, सेना ने सुनी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस... बिजली संकट से मिली राहत, नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर

विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को संस्था लगाएगी रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं के सम्मान में होगा लाइव म्यूजिक शो का आयोजन

0 80

दुमका। मानव सूचना संग्रह सह प्रसार केन्द्र दुमका की एक बैठक अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून को स्थानीय ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन करने और रक्तदाताओं के सम्मान में 19 जुलाई को स्थानीय सिटी गार्डेन में ‘‘सुरों की शाम’’ नाम से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘‘लाइव म्यूजिक शो’’ का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में रक्तदाताओं के सम्मान में 19 जुलाई को आयोजित होने वाले लाइव म्यूजिक शो कार्यक्रम में संस्था से जुड़े व नियमित रूप से रक्तदान करने वाले स्थानीय रक्तदाताओं को ‘‘रक्तवीर सम्मान 2026’’ से सम्मानित करने और संस्था के द्वारा मुख्य रूप से जिले के थैलेसीमिया मरीजों के लिए प्रत्येक वर्ष कम से कम तीन बार रक्तदान शिविर का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में ब्लड बैंक दुमका से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि दुमका जिले में वर्तमान में विभिन्न रक्त समूह के थैलेसीमिया के कुल 53 मरीज है, जिन्हें अक्सर रक्त की जरूरत पड़ती है। संस्था द्वारा रक्तदान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि संस्था द्वारा रक्तदाताओं के सम्मान में आयोजित होने वाले उक्त लाइव म्यूजिक शो में पश्चिम बंगाल के जाने माने कलाकारों/गायकों को बुलाया जायेगा। बैठक में संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव रवि कान्त सुमन, कोषाध्यक्ष सुदाम कुमार, कुलदीप कुमार मिठ्ठू और निमाय चन्द्र रक्षितउपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.