Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य... इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी

घर-घर पहुंचायेंगे पानी, सफाई कर्मियों को 15 हजार मानदेय के साथ हर पर्व त्यौहार में देंगे बोनस : अभिषेक चौरसिया

0 335

दुमका। दुमका नगर परिषद् चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक चौरसिया ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने में सफाई कर्मियों की भूमिका अहम होती है। इसलिए अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सबसे पहले दुमका नगर परिषद् के सफाई कर्मियों का मानदेय 12 हजार से बढ़ाकर 15 हजार करेंगे। साथ ही उन्हें हर पर्व त्यौहार में बोनस देंगे। उन्होंने कहा कि घर-घर में पानी पहुंचाना और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करना उनकी प्राथमिकता होगी। श्री चौरसिया रविवार को यहां शिवपहाड़ स्थित अपने चुनाव कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया, जिसमें उन्होंने दुमका नगर परिषद् को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने, हर माह प्रत्येक वार्ड में जनता दरबार लगाकर नगर के नागरिकों की समस्या से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उसका त्वरित निष्पादन करने, प्रतिदिन वार्ड की दिन में और बस स्टैंड व बाजार की साफ-सफाई रात में कराने, घर-घर में पानी पहुंचाने, दुमका नगर परिषद् से संबंधित सभी आवेदनों का 15 दिनों के अंदर निष्पादन करने की व्यवस्था बहाल करने, बस स्टैंड के सभी दुकानदारों के हित का पूरा ख्याल रखने, फुटकर दुकानदारों को रोजी-रोटी कमाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए व्यवस्थित ढंग से दुकान लगाने की व्यवस्था करने, शहर में जाम की स्थिति से निजात पाने के लिए पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने, शहर के बिजली तार को अंडर ग्राउंड कराने का प्रयास करने, पूरे शहर को स्ट्रीट लाइट से सजाने, ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने, शहर के नाली एवं सड़कों को सुदृढ़ करने आदि का संकल्प लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.