ब्रेकिंग
नौ दिन मौसी बाड़ी में रहने के बाद कल घर लौटेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी, दुमका में निकलेगी भव्य...
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन
मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश
सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित
दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री...
लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय...
दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर...
दुःखद समाचार : दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक
दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष...
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी
दुमका। दुमका नगर परिषद् चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सतीश कुमार ने कहा कि अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शहरी क्षेत्र का विस्तार करेंगे। परिसीमन बढ़ने से नगर परिषद् की आय बढ़ेगी, जो विकास कार्य में सहायक होगा। श्री कुमार सोमवार को अपने आवास में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं को देखकर वे चुनावी मैदान में उतरे है। चुनाव की कोई तैयारी नहीं है और न ही उनका किसी से मुकाबला है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष निर्वाचित होने पर वे दुमका शहर को घर की तरह साफ-सुथरा रखेंगे। स्वच्छता उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
शहर में जरूरत के हिसाब से जगह-जगह पर टाइम कल और टाॅयलेट की व्यवस्था की जायेगी। ताकि बाजार आने वाले लोगों को परेशानी न हो। पूरे शहर में सोलर स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था की जायेगी। श्री कुमार ने कहा कि अध्यक्ष निर्वाचित होने पर वे स्थानीय दुकानदारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए आवश्यक पहल करेंगे। नगर परिषद् में कर्मचारियों व सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाकर
उनके मानदेय व वेतन का नियमित रूप से समय पर भुगतान किया जायेगा। शहर के बड़ा बांध तालाब की अच्छी तरह से सफाई की जायेगी। मैलगढ़ा की समस्या का समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर श्री कुमार ने दुमका शहर के अपेक्षित विकास के लिए स्थानीय मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील भी की।