Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

साईं मंदिर पहुंचे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक चौरसिया, पूजा-अर्चना कर बाबा से लिया जीत का आशीर्वाद

0 335
दुमका। दुमका नगर परिषद् चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अभिषेक चौरसिया गुरूवार को साईं बाबा की पूजा-अर्चना करने के लिए शहर से चार किलोमीटर दूर ननकु कुरूवा ग्राम स्थित श्री शिरडीधाम साईं मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने साईं बाबा की पूजा-अर्चना कर उनसे दुमका शहर के अपेक्षित विकास के लिए चुनाव में अपनी जीत का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्री चौरसिया ने कहा कि अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्होंने दुमका शहर के अपेक्षित विकास के लिए सफाई कर्मियों का मानदेय 12 हजार से बढ़ाकर 15 हजार करने व उन्हें हर पर्व त्यौहार में बोनस देने, घर-घर में पानी पहुंचाने, महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए आवश्यक पहल करने, ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने, दुमका नगर परिषद् को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने, हर माह प्रत्येक वार्ड में जनता दरबार लगाकर नगर के नागरिकों की समस्या से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उसका त्वरित निष्पादन करने, प्रतिदिन वार्ड की दिन में और बस स्टैंड व बाजार की साफ-सफाई रात में कराने, घर-घर में पानी पहुंचाने, दुमका नगर परिषद् से संबंधित सभी आवेदनों का 15 दिनों के अंदर निष्पादन करने की व्यवस्था बहाल करने, बस स्टैंड के सभी दुकानदारों के हित का पूरा ख्याल रखने, फुटकर दुकानदारों को रोजी-रोटी कमाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए व्यवस्थित ढंग से दुकान लगाने की व्यवस्था करने, शहर में जाम की स्थिति से निजात पाने के लिए पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने, शहर के बिजली तार को अंडर ग्राउंड कराने का प्रयास करने, पूरे शहर को स्ट्रीट लाइट से सजाने, ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने, शहर के नाली एवं सड़कों को सुदृढ़ करने आदि का संकल्प लिया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.