Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु... बेथेल मिशन स्कूल में गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में झूमे छात्र-छात्राएं दुमका में श्राद्ध के दौरान गाय को लेकर हुआ ऐसा गोलमाल कि पंडित जी के अरमानों पर फिर गया पानी! श्रद्धा और सबूरी में बसती है साईं भक्ति, लक्ष्मी दे ने व्रत पूरा होने पर श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्...

नगर निकाय चुनाव : प्रचार का शोर थमा, अब मतदान की बारी

0 416
दुमका। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार का आज अंतिम दिन था। अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंकते हुए रैली, बाइक रैली, रोड शो और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। नगर क्षेत्रों में आज दिन भर राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने घर-घर जाकर संपर्क किया और विकास, जन सुविधाओं व स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता से समर्थन मांगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कई इलाकों में माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया। अब प्रचार थमने के साथ ही सभी प्रत्याशियों की नजर मतदान पर टिकी हुई है। नगर निकाय चुनाव के लिए 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा, जिसमें मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर सरकार चुनेंगे। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.