Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

नगर निकाय चुनाव : दुमका में 60.47 और बासुकिनाथ नगर पंचायत में 74.10 प्रतिशत हुआ मतदान

0 218
दुमका। झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत सोमवार को दुमका नगर परिषद् और बासुकिनाथ नगर पंचायत में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। शाम 05 बजे तक नगर परिषद् दुमका क्षेत्र का मतदान प्रतिशत 60.47 रहा। जबकि बासुकिनाथ नगर पंचायत में 74.10 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बताया कि दुमका नगर परिषद् क्षेत्र अंतर्गत पुरुष मतदाताओं की संख्या 20,738 है, जिसमें 12801 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 20,001 है जिसमें 11,832 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बासुकिनाथ नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,127 है जिसमें 5,368 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं महिला मतदाताओं की कुल संख्या 7,127 है जिसमें 5,194 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। उपायुक्त श्री सिन्हा ने बताया कि सभी बूथों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुआ। उत्साह भरे माहौल में मतदाताओं ने मतदान प्रकिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराई। उन्होंने बताया कि मतगणना 27 फरवरी को इंजीनियरिंग कॉलेज दुमका में संपन्न कराई जाएगी। मतगणना के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, प्रवेश-नियंत्रण तथा अभ्यर्थियों व मतगणना अभिकर्ताओं के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.