Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

नगर निकाय चुनाव : अध्यक्ष के चुनाव में दुमका में अभिषेक चौरसिया और बासुकिनाथ में वीणा देवी विजयी

0 234
दुमका नगर परिषद् के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया।

दुमका। नगर निकाय चुनाव 2026 के अंतर्गत दुमका नगर परिषद् और नगर पंचायत बासुकिनाथ में हुए चुनाव की मतगणना शुक्रवार को संपन्न हुई। दुमका नगर परिषद् के अध्यक्ष पद के चुनाव में अभिषेक चौरसिया ने जीत हासिल की। जबकि नगर पंचायत बासुकिनाथ में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार वीणा देवी ने चुनाव में जीत हासिल की। दुमका नगर परिषद् के अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल 18 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें अभिषेक चौरसिया को सर्वाधिक 6781 वोट मिले। जबकि अन्य प्रत्याशियों में अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा को 6114, अमिता रक्षित को 4925, अंकित कुमार को 297, अभिनाश दास को 105, उदय कुमार सिंह को 60, केशव कुमार को 211, जितेन्द्र कुमार सिंह को 31, तड़ित कुमार गोराई को 79, प्रेम भारती को 138, मनोज कुमार रजक को 169, रंजीत जयसवाल को 134, रवि शंकर मंडल को 321, राधे श्याम वर्मा को 509, विनोद कुमार लाल को 878, विवेक भारती को 125, सतीश कुमार को 135 और सुमित कुमार को 2072 वोट मिले।

बासुकिनाथ नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीणा देवी।

नगर पंचायत बासुकिनाथ में अध्यक्ष पद के चुनाव में छह प्रत्याशियों में वीणा देवी को सर्वाधिक 4065 वोट मिले। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूनम देवी को मात्र 1621 वोट मिले। इसके अलावा मधुमिता देवी को 1901, मनोरमा देवी को 471, वनलता देवी को 899 और सुषमा देवी को 855 वोट मिले है।

दुमका नगर परिषद् के निर्वाचित 21 वार्ड पार्षद् व प्राप्त वोट

वार्ड नम्बर 01: उर्मिला शर्मा (1279), वार्ड नम्बर 02: रेवती दे (1091), वार्ड नम्बर 03: कुसुम कुमारी (359), वार्ड नम्बर 04: संजीव कुमार यादव (424), वार्ड नम्बर 05: मधु देवी (459), वार्ड नम्बर 06: निशा परवीन (665), वार्ड नम्बर: 07 दीपा दास (389), वार्ड नम्बर 08: महेश राम चन्द्रवंशी (639), वार्ड नम्बर 09: इन्दु देवी (657), वार्ड नम्बर 10: कन्हाई प्रसाद साह (332), वार्ड नम्बर 11: राज कुमारी देवी (703), वार्ड नम्बर 12: सपन कुमार साह (539), वार्ड नम्बर 13: जुही रानी केशरी (निर्विरोध निर्वाचित), वार्ड नम्बर 14: विकास कुमार ठाकुर (464), वार्ड नम्बर 15: सीमा देवी (729), वार्ड नम्बर 16: राजकुमार मोदी (570), वार्ड नम्बर 17: अरबी खातून (659), वार्ड नम्बर 18: नरेन्द्र प्रसाद साह (603), वार्ड नम्बर 19: नेहा गुप्ता (294), वार्ड नम्बर 20: मनोज कुमार सिंह (निर्विरोध निर्वाचित), वार्ड नम्बर 21: सोनी हेंब्रम (517)।

Leave A Reply

Your email address will not be published.