Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
राजद ने मधुबन गांव में मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, ग्रामीणों ने उठाई रेलवे हॉल्ट की मां... पशु प्रेम की मिसाल बने नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, नन्दी के निधन पर मुंडवाया सिर और कराया श्राद्ध भोज डूमरथर स्कूल में बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर मनाया सीखने का उत्सव, गर्मी की छुट्टियों को बनाया ज्ञा... विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को संस्था लगाएगी रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं के सम्मान में 19 जुलाई को ह... स्वास्थ्य लाभ के बाद विश्वविद्यालय लौटीं कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर, डॉ.शम्स तबरेज खान ने किया स्वागत दुमका में लगा शौर्य संपर्क शिविर, सेना ने सुनी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस... बिजली संकट से मिली राहत, नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र...

झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम

0 432

दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता ने प्रतिष्ठित यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 41वां रैंक हासिल कर पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। यह सफलता उनके तीसरे प्रयास में मिली, जो उनके धैर्य, मेहनत और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। सुदीपा की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। उन्होंने घर पर रहकर ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की। पहले प्रयास में तैयारी पूरी नहीं होने के कारण वे प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर पाईं। दूसरे प्रयास (2023) में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटरव्यू तक का सफर तय किया, लेकिन अंतिम सूची में स्थान नहीं बन पाया। तीसरे प्रयास में उन्होंने अपनी मेहनत का परचम लहराते हुए 41वां रैंक हासिल कर लिया। हाल ही में झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीडीपीओ परीक्षा में भी सुदीपा ने 24वां रैंक हासिल किया था, जो उनकी निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
गौरतलब है कि सुदीपा ने अपनी 10वीं की पढ़ाई बांका के संत जोसेफ स्कूल से पूरी की। इसके बाद 12वीं की शिक्षा दुमका के सिदो कान्हु हाई स्कूल से प्राप्त की। जबकि स्नातक की पढ़ाई उन्होंने दुमका के एन कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पूरी की। दुमका के एलआईसी कॉलोनी, गिधनी रोड निवासी उनके पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में कार्यरत हैं, जबकि मां पम्पा दत्ता गृहिणी हैं। परिवार में दो बहनें और एक भाई हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। सुदीपा की इस सफलता से दुमका सहित पूरे झारखंड में खुशी और गर्व का माहौल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.