Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

दुमका में 21 मार्च को होगा जय माता दी सेवा समिति का भव्य भगवती जागरण, तैयारी शुरू

0 251

दुमका। जय माता दी सेवा समिति, दुमका के तत्वावधान में  21 मार्च शनिवार को स्थानीय यज्ञ मैदान में भव्य भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। यहां भगवती जागरण पिछले 28 वर्षों से लगातार श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित होता आ रहा है, जबकि इस वर्ष यह 29वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए समिति के सदस्य पूरी तन्मयता के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम के संयोजक अरुण केशरी के अनुसार इस वर्ष जागरण में देश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें अजय भारती, रूपा सिंह और भोजपुरी कलाकार सुरभि सिंह सहित कई नामी कलाकार अपनी भक्तिमय स्वरलहरियों से पूरे शहर को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।जागरण में कानपुर की विश्वप्रसिद्ध झांकी मंडली भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। झांकियों में गंगा अवतार, नरसिंह अवतार, ब्रज की होली, राधा-कृष्ण रासलीला, महिषासुरमर्दिनी, कृष्ण-सुदामा मिलन सहित कई नई और मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराएंगी। आयोजन के दौरान यज्ञ मैदान से लेकर पूरे दुमका शहर में आकर्षक फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा की जाएगी। शहर में लगभग एक दर्जन भव्य तोरण द्वार बनाए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। जागरण के दिन सुबह से ही पूरे शहर में भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देगी और श्रद्धालु माता वैष्णो देवी की भक्ति में रातभर झूमते नजर आएंगे। समिति के मीडिया प्रभारी कैलाश केशरी ने बताया कि जागरण स्थल पर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं माता को चढ़ावे के लिए गंगाजल से शुद्ध किए गए नारियल और चुनरी के दो अलग स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां श्रद्धालु प्रसाद कूपन लेकर नारियल और चुनरी प्राप्त कर सकेंगे। कूपन के आधार पर अगले दिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान धर्मस्थान मंदिर भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस अवसर पर यहां मां काली का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। मां काली की महाआरती के पश्चात गाजे-बाजे के साथ मां की पावन ज्योति को धर्मस्थान मंदिर से यज्ञ मैदान तक लाया जाएगा। ज्योति आगमन के साथ ही माता वैष्णो रानी का भव्य स्वागत होगा और पूरा वातावरण “जय माता दी” के जयघोष से गूंज उठेगा। जागरण के अगले दिन प्रातः कुंवारी कन्या पूजन एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रविवार की संध्या में बड़ा बांध तालाब में कलश विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.