Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

वीणा मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट लीग : सोल क्रिकेट दुमका फाइनल में, सचिन मुंडा की तूफानी शतक से एलएजे ए पर 7 विकेट की जीत

0 236

दुमका। वीणा मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट लीग ए डिविजन 2025-26 के दूसरे सेमीफाइनल के मुकाबले में मंगलवार को सोल क्रिकेट दुमका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलएजे ए को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएजे ए की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 269 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हर्षित सेन (66 रन) और विकास सिंह (53 रन) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं। गेंदबाजी में सोल क्रिकेट दुमका के सुभांशु वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोल क्रिकेट दुमका की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। टीम के बल्लेबाज सचिन कुमार मुंडा ने शानदार 142 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि सुभांशु वर्मा ने नाबाद 58 रन बनाकर टीम को 29.2 ओवर में ही जीत दिला दी। इस शानदार जीत के साथ सोल क्रिकेट दुमका ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सचिन कुमार मुंडा को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया। उन्हें जिला क्रिकेट संघ, दुमका के कोषाध्यक्ष ललित पाठक के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सुभांशु वर्मा को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मौके पर जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव डॉ.शावर्ण मनोज कुणाल भी उपस्थित थे।  मैच में निर्णायक की भूमिका गुफरान और सुमित ने निभाई, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी राहुल ने संभाली।


डीपीएल सीजन 2 के लिए अब तक 64 खिलाड़ियों का हो चुका है पंजीयन

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ दुमका के सचिव डॉ.शावर्ण मनोज कुणाल ने बताया कि डीपीएल सीजन 2 के लिए 17 मार्च तक कुल 64 खिलाड़ी अपना पंजीयन करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पंजीयन की प्रक्रिया 19 मार्च तक जारी रहेगी। खिलाड़ियों का पंजीयन जिल क्रिकेट संघ, दुमका के कार्यालय में किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.