Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

दुमका में आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा चैती छठ, कल कद्दू भात

0 212

दुमका। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा को लेकर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बन गया है।  इसे लेकर बड़ा बांध चैती छठ पूजा समिति, दुमका द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा जारी की गई है, जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार 22 मार्च (रविवार) को कद्दू-भात के साथ छठ पर्व की शुरुआत होगी। 23 मार्च (सोमवार) को खरना पूजा संपन्न की जाएगी। 24 मार्च (मंगलवार) को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा, वहीं 25 मार्च (बुधवार) को दूसरे अर्घ्य एवं निस्तार के साथ पर्व का समापन होगा। समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 24 मार्च की संध्या 6 बजे से बड़ा बाँध परिसर में माता का भव्य भगवती जागरण एवं आकर्षक झांकी का आयोजन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं 25 मार्च को दूसरे अर्घ्य के बाद भगवान भास्कर एवं छठ महरानी को अर्पित महाप्रसाद का वितरण समापन स्थल से किया जाएगा। पूजा समिति के संस्थापक उत्तम कुमार (गुड्डू) ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में एकता, आस्था और शुद्धता का संदेश देता है। समिति की ओर से सभी भक्तों को आमंत्रित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.