Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

दुमका में जय माता दी सेवा समिति का विशाल भगवती जागरण, माता के जयकारे से गूंजा शहर

0 233

दुमका। जय माता दी सेवा समिति के द्वारा शनिवार को स्थानीय यज्ञ मैदान में 29वां विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जागरण को लेकर पूरा शहर “जय माता दी” के जयकारों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरानुसार धर्मस्थान मंदिर से माता के ज्योत आगमन के साथ हुई। गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल में ज्योत को यज्ञ मैदान तक लाया गया। इसके बाद भजन-कीर्तन का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें बाहर से आए कलाकार अजय भारती, रूपा सिंह और भोजपुरी गायिका सुरभि सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु माता के भजनों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कानपुर की विश्व प्रसिद्ध झांकी मंडली रही, जिन्होंने गंगा अवतार, नरसिंह अवतार, ब्रज की होली, राधा-कृष्ण रासलीला, महिषासुरमर्दिनी एवं कृष्ण-सुदामा मिलन की जीवंत झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इससे पूर्व हजारों श्रद्धालुओं ने माता को नारियल एवं चुनरी अर्पित कर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजेश राउत एवं उनकी धर्मपत्नी मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद सुनील सोरेन शामिल हुए। रविवार को प्रसाद वितरण, कुंवारी कन्या पूजन एवं भंडारा का आयोजन किया गया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए बड़ा बांध तालाब में कलश विसर्जन कर जागरण का समापन किया गया। गौरतलब है कि दुमका में जय माता दी सेवा समिति के द्वारा आयोजित यह 29वां विशाल भगवती जागरण था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.