Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन

तेजस्वी यादव के स्वागत समारोह में शामिल होने दुमका से सैकड़ों राजद कार्यकर्ता जायेंगे रांची

0 177

दुमका। राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष डॉ.अमरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में इंडोर स्टेडियम परिसर में संपन्न हुई। बैठक में जिला कमेटी के सदस्य, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ.अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनका झारखंड में पहला आगमन 5 अप्रैल को प्रस्तावित है। इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दुमका जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी, पंचायत अध्यक्ष एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के सैकड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर रांची पहुंचेंगे और कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसकी तैयारी की जिम्मेदारी कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित एवं अनुमंडल अध्यक्ष जितेश कुमार दास को सौंपी गई है। महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष साव्या सिंह और महासचिव मनीषा कुमारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महिला कमेटी के सदस्य भी रांची के कार्निवल बैंक्वेट हॉल में आयोजित होने वाले स्वागत समारोह में शामिल होंगी। उन्होंने रसोई गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत पर नाराजगी जताते हुए इसे आम जनता के लिए बड़ी समस्या बताया। बैठक में प्रदेश सचिव प्रवीर कुमार वर्मा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष डॉ.प्रमोद पंडित, अनुमंडल अध्यक्ष डॉ.जितेश कुमार दास, उपाध्यक्ष संतोष मंडल, महासचिव अमरेंद्र यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो.जमील अख्तर, नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह चंचल, मसलिया प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राउत, सरैयाहाट प्रखंड अध्यक्ष राकेश यादव, जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष गणेश भंडारी, सचिव दिनेश मिश्रा, मयंक रंजन, नीरज कुमार एवं रंजन कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.