Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

मुखराली स्थित श्री राधा श्याम सुंदर मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य प्रारंभ

0 140

दुमका। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के संग दुमका के मुखराली गांव स्थित श्री राधा श्याम सुंदर मंदिर (शाखा वृंदावन) में सोमवार से सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस पावन कार्य की शुरुआत मंदिर के संस्थापक सह पुजारी दुर्गा चरण पाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर पुजारी श्री पाल ने बताया कि मंदिर परिसर के सामने एक सुसज्जित बरामदा का निर्माण कराया जाएगा, जहां श्रद्धालु एकत्र होकर भजन-कीर्तन एवं सत्संग का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक इस प्रकार की सुविधा के अभाव में भक्तों को सामूहिक रूप से भक्ति कार्यक्रम करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिसे अब दूर किया जा रहा है। श्री पाल ने इस पुण्य कार्य में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे धार्मिक स्थलों का विकास संभव हो पाता है। उन्होंने विशेष रूप से श्री साईं कृष्ण मित्र मंडली, दुमका के प्रमुख रवि कांत सुमन, कुलदीप कुमार मिठ्ठू, सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के वरीय प्राध्यापक डॉ.संजीव कुमार सिन्हा, जाने माने एलआईसी अभिकर्ता राजेश कुमार सिन्हा तथा स्वतंत्र पत्रकार कैलाश केशरी के योगदान की काफी सराहना की। अंत में पुजारी श्री पाल ने भगवान श्रीकृष्ण एवं मां राधा से सभी सहयोगियों पर अपनी विशेष कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.