Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
राजद ने मधुबन गांव में मनाया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, ग्रामीणों ने उठाई रेलवे हॉल्ट की मां... पशु प्रेम की मिसाल बने नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया, नन्दी के निधन पर मुंडवाया सिर और कराया श्राद्ध भोज डूमरथर स्कूल में बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर मनाया सीखने का उत्सव, गर्मी की छुट्टियों को बनाया ज्ञा... विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को संस्था लगाएगी रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं के सम्मान में 19 जुलाई को ह... स्वास्थ्य लाभ के बाद विश्वविद्यालय लौटीं कुलपति प्रो.कुनुल कंदीर, डॉ.शम्स तबरेज खान ने किया स्वागत दुमका में लगा शौर्य संपर्क शिविर, सेना ने सुनी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस... बिजली संकट से मिली राहत, नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र...

पृथ्वी दिवस पर विकास विद्यालय में जागी पर्यावरण चेतना, बच्चों ने दिया “पेड़ बचाओ, पेड़ लगाओ” का संदेश

0 195

दुमका। पृथ्वी दिवस के अवसर पर बुधवार को शहर के राखाबनी मोहल्ला स्थित विकास विद्यालय में विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का परिचय दिया। विद्यालय की शिक्षिकाएं मिकी मिश्रा, रितिका गुप्ता, ज्योति पंडित, प्रीति पंडित एवं मौसम के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत एकल अभिनय रहा। नन्हे कलाकारों ने “पेड़ बचाओ, पेड़ लगाओ” का प्रभावशाली संदेश देकर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। कुलदीप, पियूष पुरी, पियूष कुमार, संजीव, शिवम कुमार, हिमांशु कुमार एवं परिधि कुमारी ने अपने जीवंत अभिनय से जल संरक्षण की आवश्यकता को उजागर करते हुए कहा, “जल ही जीवन है और इसकी एक-एक बूंद अमूल्य है।” वहीं कक्षा 5 की छात्रा परी कुमारी ने कचरा प्रबंधन विषय पर प्रभावशाली भाषण देते हुए 3आर कम करें, पुनः उपयोग करें और पुनर्चक्रण करें के महत्व को सरल शब्दों में समझाया। कार्यक्रम के दौरान कविश कुमार, आरशित सिंह, ऋषि पटनायक, तान्या, तन्वी, पीहू, अथर्व, रुही, राघव एवं अनिकेत रंजन सहित कई छात्रों ने भी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर पर्यावरण के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाई। बच्चों ने चित्रों और भित्ति चित्रों के माध्यम से वायु, जल एवं ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया। इस आयोजन के माध्यम से छात्रों को पेड़-पौधों के संरक्षण, जल बचाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा 3आर के सिद्धांतों को दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिली। साथ ही, उन्हें विभिन्न औषधीय पौधों के महत्व की भी जानकारी दी गई। अंत में विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार मिश्रा ने सभी शिक्षिकाओं एवं छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता ही सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की नींव है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.