Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

गरीब सेवा समिति की पहल : तपती गर्मी में राहगीरों को ठंडे पानी से मिल रही राहत

0 204

दुमका। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए गरीब सेवा समिति ने सराहनीय पहल करते हुए शहर में जगह-जगह ठंडे पेयजल की व्यवस्था की है। इस सामाजिक प्रयास से राहगीरों को बड़ी राहत मिल रही है और लोगों में मानवता का सकारात्मक संदेश भी फैल रहा है। समाजसेवी सजल मंडल, मधु अली खान, समीर झा, सूरज जायसवाल, दिनेश मुनमुन, गौरव कुमार भुवानिया और रंजीत जायसवाल के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पानी के स्टॉल लगाए गए हैं। वीर कुंवर सिंह चौक, टीन बाजार चौक और पोखरा चौक सहित अन्य व्यस्त स्थानों पर राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और आम नागरिकों को ठंडा पानी पिलाया जा रहा है। गरीब सेवा समिति की इस पहल से तपती धूप में सफर करने वाले लोगों को काफी राहत मिल रही है। खासकर दिहाड़ी मजदूरों और रिक्शा चालकों के लिए यह व्यवस्था किसी वरदान से कम नहीं है। इस संबंध में समाजसेवी सजल मंडल और मधु अली खान ने कहा कि गर्मी के मौसम में सबसे अधिक परेशानी पानी की होती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शुरू की गई है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी इस तरह की सेवा जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.