Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
इस्कॉन का रथयात्रा महोत्सव : मानो दुमका में उतर आया हो मथुरा-वृंदावन मानव जीवन में रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्तदान है महादान : प्रधान न्यायाधीश सुरों की शाम कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश करेंगे रक्तदाताओं को सम्मानित दुमकावासियों के लिए सौभाग्य का अवसर : इस्कॉन के रथयात्रा महोत्सव में एक साथ मिल रहा नाम, कथा और श्री... लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय... दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ...

भ्रष्टाचार जांच व छात्र सुविधाओं को लेकर विश्वविद्यालय में एबीवीपी का जोरदार प्रदर्शन

0 282

दुमका। भ्रष्टाचार जांच व छात्र सुविधाओं को लेकर अखिल विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दुमका नगर इकाई के द्वारा शुक्रवार को सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर में एक दिवसीय तालाबंदी एवं धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस आंदोलन में लगभग 325 छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न महाविद्यालयों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज किया।धरना को संबोधित करते हुए विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दुबे ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शीघ्र संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही स्टाफ द्वारा छात्रों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर रोक लगाने और संबंधित कर्मियों को पद से हटाने की मांग उठाई। उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय में चल रहे भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए तथा परीक्षाएं और परिणाम समयबद्ध तरीके से घोषित किए जाएं। निर्माणाधीन छात्रावास को जल्द पूर्ण कर चालू करने, लंबित फाइलों के शीघ्र निष्पादन, सभी महाविद्यालयों में पेयजल व स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और “छात्र सहायता केंद्र” की स्थापना की मांग भी रखी गई। जिला संयोजक अभिषेक गुप्ता ने छात्रों के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराने, एनएसएस से जुड़े वर्ष 2022 से 2026 तक के भुगतानों की जांच कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा भ्रष्ट शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रशासनिक पदों से हटाने की मांग की। उन्होंने विश्वविद्यालय में विधि (लॉ) की पढ़ाई शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन साह ने 60 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों/शिक्षकों को नियमों के अनुसार प्रशासनिक पदों से हटाने, खेल शुल्क के बावजूद सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने पर सुधार करने, सभी महाविद्यालयों में सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था और छात्र संघ चुनाव शीघ्र कराने की मांग उठाई। परीक्षा विभाग की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच की भी मांग की गई। एसपी कॉलेज अध्यक्ष अमन सेन ने स्नातक प्रशिक्षण कार्यक्रम में लाइब्रेरी विषय के समुचित लाभ से छात्रों के वंचित रहने का मुद्दा उठाते हुए विशेष रूप से ग्रामीण छात्रों के हित में स्पष्ट नीति बनाने की मांग की। वहीं एसएफएस संयोजक अनूप दत्त ने बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को प्रभावी बनाने और परीक्षा विभाग में व्याप्त अनियमितताओं की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। अंत में परिषद ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो विश्वविद्यालय के सभी विभागों में तालाबंदी की जाएगी। इस पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.राजीव रंजन शर्मा ने सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देते हुए 2 मई को प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर समाधान निकालने की बात कही। धरना-प्रदर्शन में हिमांशु दुबे, अभिषेक गुप्ता, अमन शाह, संजय पाल, सूरज पाल, विकास भगत, युवराज, अमन सेन, अभिषेक तिवारी, अनुज कुमार, मनीष मंडल, अनूप दत्त, राज केसरी, रितेश कुमार, राहुल कुमार, प्रियांशी कुमारी, शिवानी, नेमत परवीन, अफशान, मोनिका कुमारी सहित महिला कॉलेज दुमका की छात्राएं और अच्छी संख्या में परिषद् कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.