Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो... गणेश महोत्सव : न जमीन, न आसन, हवा में विराजेंगे गणपति बप्पा; दुमका के बाँध पाड़ा में दिखेगी 20 फीट क... दुमका की अरबी खातून बनीं जरमुंडी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी, महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट और संजी... दुमका में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चलेगा प्रोजेक्ट रक्त संचयन अभियान नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दुमका में रोटी बैंक ने चलाया राहत सहयोग अभियान हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल

रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान

0 238

दुमका। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय और मानव सूचना संग्रह सह प्रसार केन्द्र, दुमका के सदस्य शशि रंजन शशि ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए बुधवार को रक्तदान कर एक जरूरतमंद मरीज की सहायता की। उन्होंने दुमका शहर के कुम्हारपाड़ा स्थित अशोका लाइफ केयर हॉस्पिटल के ब्लड सेंटर में ओ पॉजिटिव रक्तदान किया। जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती एक मरीज को तत्काल ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। जैसे ही इसकी सूचना शशि रंजन शशि को मिली, उन्होंने ब्लड सेंटर पहुंचकर रक्तदान किया और मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। उनके इस कार्य की अस्पताल प्रबंधन, मरीज के परिजनों तथा उपस्थित लोगों ने सराहना की। शशि रंजन शशि लंबे समय से समाजसेवा और जनहित के कार्यों से जुड़े हुए हैं। वे दुमका कोर्ट परिसर स्थित माया हेल्थ केयर के प्रोपराइटर भी हैं। इससे पूर्व भी वे कई बार स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने में योगदान दे चुके हैं  रक्तदान के बाद शशि रंजन शशि ने लोगों से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा दान है। हमारे द्वारा दिया गया थोड़ा-सा रक्त किसी व्यक्ति के लिए नया जीवन बन सकता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.