Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो... गणेश महोत्सव : न जमीन, न आसन, हवा में विराजेंगे गणपति बप्पा; दुमका के बाँध पाड़ा में दिखेगी 20 फीट क... दुमका की अरबी खातून बनीं जरमुंडी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी, महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट और संजी... दुमका में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चलेगा प्रोजेक्ट रक्त संचयन अभियान नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दुमका में रोटी बैंक ने चलाया राहत सहयोग अभियान हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल

महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता

0 87

दुमका। महिला थाना दुमका में शनिवार को महिला कोषांग की काउंसलिंग आयोजित की गई। थाना प्रभारी अनुपमा सोरेंग की अध्यक्षता में हुई इस काउंसलिंग में पारिवारिक एवं आपसी विवाद से जुड़े मामलों पर दोनों पक्षों की बात सुनी गई। काउंसलिंग के दौरान कुल छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराया गया, जबकि तीन मामलों में सहमति नहीं बन सकी। इन मामलों में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। काउंसलिंग में महिला कोषांग के सदस्य अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर दुमका दिलीप खलखो, समाजसेवी डॉ.मनोज कुमार घोष, अधिवक्ता बिना सिंह, मेडिकल ऑफिसर डॉ.बबिता कुमारी अग्रवाल और अधिवक्ता सह पत्रकार डॉ.कुमार प्रभात उपस्थित थे। समाजसेवी डॉ.मनोज कुमार घोष से मिली जानकारी के अनुसार जिन छह मामलों में समझौता कराया गया, उनमें मीनाक्षी भारती और राजू पांडेय, कविता कुमारी और कन्हाई रविदास, बिना हाँसदा और विधान मुर्मू, पिंकी कुमारी और अशोक कुमार साह, अंशु कुमारी और पंकज मंडल तथा ज्योति कुमारी और विजय मिर्धा के मामले शामिल हैं। काउंसलिंग के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया गया। छह मामलों में सहमति बनने के बाद दोनों पक्षों ने आपसी समझौता स्वीकार किया। वहीं, तीन अन्य मामलों में समझौता नहीं हो पाने के कारण आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.