Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
एसकेएमयू की नई एकेडमिक काउंसिल में दुमका के डॉ.मनोज कुमार घोष को मिली जगह राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशिकांत दुबे का हमला, विदेशी संपर्कों पर उठाए सवाल स्वैच्छिक रक्तदान : रक्त की कमी दूर करने का सबसे कारगर उपाय 130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्... माता-पिता के प्रति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय : डॉ.शम्स तबरेज़ खान मां दुर्गा के दर्शन के लिए खुले पूजा पंडालों के पट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ माँ दुर्गा के बोधन अनुष्ठान के साथ सतन आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट हामर झारखंड रे’ गीत से दुमका की अनन्या सिन्हा ने बिखेरी झारखंड की लोकसंस्कृति की खुशबू, जल्द आएगा दु...

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सोच का संदेश

0 180

दुमका। सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय, दुमका के शिक्षक एवं पदाधिकारी गुरुवार को आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से ऑनलाइन संवाद के माध्यम से जुड़े। आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष संवाद में जीवन में तनाव कम करने, सकारात्मक सोच विकसित करने और आंतरिक शांति बनाए रखने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

सुबह 11:30 बजे आयोजित इस संवाद में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ.कुनुल कंडीर, प्रॉक्टर डॉ.राजीव कुमार, वित्त पदाधिकारी डॉ.संजय सिन्हा, वित्त सलाहकार ब्रजनंदन ठाकुर, जनसंपर्क निदेशक डॉ.राजीव रंजन सिन्हा तथा जेएसएफडीए के नोडल पदाधिकारी डॉ.सुजीत कुमार सोरेन समेत कई शिक्षक एवं पदाधिकारी शामिल हुए। संवाद के दौरान श्री श्री रविशंकर ने तनावमुक्त जीवन के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास, मानवीय मूल्यों और आंतरिक शांति को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने युवाओं को जीवन में संतुलन बनाए रखने तथा प्रसन्नचित्त एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कुलपति प्रो.कुनुल कंडीर ने विश्वविद्यालय परिसर में समय-समय पर ऐसे विशेष सत्र आयोजित किए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बीच इस तरह के कार्यक्रम होने से उन्हें मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच, व्यक्तित्व विकास और जीवन से जुड़ी व्यवहारिक समझ विकसित करने में मदद मिल सकती है। कुलपति के अनुरोध पर श्री श्री रविशंकर ने विद्यार्थियों के हित में भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों से जुड़ने की सकारात्मक भावना व्यक्त की।विश्वविद्यालय में आयोजित यह संवाद शिक्षक-पदाधिकारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए भी जीवन में सकारात्मकता और संतुलन की दिशा में एक उपयोगी पहल के रूप में देखा जा रहा है। ####

webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.