Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दुमका की अरबी खातून बनीं जरमुंडी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी, महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट और संजी... दुमका में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चलेगा प्रोजेक्ट रक्त संचयन अभियान नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दुमका में रोटी बैंक ने चलाया राहत सहयोग अभियान हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं मदर टेरेसा, लोगों ने दी श्रद्धांजलि ग्रीन माउंट एकेडमी में शिक्षक दिवस पर दिखी गुरु-शिष्य परंपरा की झलक बेथेल मिशन स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा स... रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर...

दुमका की अरबी खातून बनीं जरमुंडी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी, महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट और संजीत सिंह को मिला देवघर विधानसभा का प्रभार

0 112

दुमका। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विधानसभा स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के.राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दुमका की कांग्रेस नेत्री अरबी खातून को जरमुंडी विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं कांग्रेस नेता महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट विधानसभा तथा संजीत सिंह को देवघर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नवनियुक्त प्रभारियों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी के.राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री इरफान अंसारी एवं पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापन किया है। नवनियुक्त प्रभारियों ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.