Local & National News in Hindi

दुमका में प्रांतीय यादव महासभा झारखंड का प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 कल, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेगा सम्मान

0 144

दुमका। प्रांतीय यादव महासभा झारखंड, जिला दुमका की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “प्रतिभा सम्मान समारोह-2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने की पहल की गई है। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार, 20 जून को किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे से होगा, जबकि मेधावी छात्रों का रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। आयोजन स्थल प्रांतीय यादव महासभा के कार्यालय परिसर में निर्धारित किया गया है, जो कानू पाड़ा, अशुतोष मंदिर के निकट (मवेसी हाट, सामान रोड), दुमका में स्थित है। समारोह में उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने वर्ष 2026 की मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। संगठन का मानना है कि ऐसे विद्यार्थियों का सम्मान अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम समाज में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने और मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
कांग्रेस की समीक्षा बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा, 17 से 22 अगस्त तक होगी प्रखंडवार बैठक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दुमका में अभाविप ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला नशा विरोधी रील निर्माण प्रतियोगिता में साहिबगंज कॉलेज के रितेश रंजन झारखंड में प्रथम एमजी कॉलेज रानीश्वर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम, मिली शैक्षणिक व्यवस्था की ... जतिन की शिवभक्ति और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल : सुबह बासुकिनाथ में सेवा, फिर दिनभर तिरंगा यात्रा क... सावन में शिवभक्ति की मिसाल बना दुमका का दीनानाथ नाश्ता स्टॉल, यहां बन रहा बिना प्याज-लहसुन का नाश्ता एसआईआर 2026 : दुमका में पहला चरण पूरा, 1.29 लाख मतदाता असंग्रहणीय श्रेणी में चिन्हित संत रविदास की पावन मिट्टी कलश पहुंचा दुमका, भाजपा ने किया स्वागत पुण्यतिथि पर हिन्द क्लब ने गुरुजी शिबू सोरेन की दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि गुरुजी के प्रति प्रेम और सम्मान का अनूठा भाव, श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे एसकेएमयू के डॉ.शम्स तबरे...