Local & National News in Hindi

शिरडी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साईं दरबार में टेका मत्था, राज्य की खुशहाली की कामना की

0 30

शिरडी (महाराष्ट्र)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के साथ आज शिरडी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।मुख्यमंत्री ने सपरिवार साईं बाबा के चरणों में नमन कर झारखंड सहित पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और जनकल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच धार्मिक वातावरण और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। पूजा-अर्चना के उपरांत श्री साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री को पारंपरिक रूप से सम्मानित किया गया और उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया और मंदिर की व्यवस्थाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी साझा की। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री का यह दौरा निजी एवं आध्यात्मिक आस्था से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। उन्होंने शिरडी में कुछ समय बिताकर मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.