Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
नशा विरोधी रील निर्माण प्रतियोगिता में साहिबगंज कॉलेज के रितेश रंजन झारखंड में प्रथम एमजी कॉलेज रानीश्वर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम, मिली शैक्षणिक व्यवस्था की ... जतिन की शिवभक्ति और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल : सुबह बासुकिनाथ में सेवा, फिर दिनभर तिरंगा यात्रा क... सावन में शिवभक्ति की मिसाल बना दुमका का दीनानाथ नाश्ता स्टॉल, यहां बन रहा बिना प्याज-लहसुन का नाश्ता एसआईआर 2026 : दुमका में पहला चरण पूरा, 1.29 लाख मतदाता असंग्रहणीय श्रेणी में चिन्हित संत रविदास की पावन मिट्टी कलश पहुंचा दुमका, भाजपा ने किया स्वागत पुण्यतिथि पर हिन्द क्लब ने गुरुजी शिबू सोरेन की दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि गुरुजी के प्रति प्रेम और सम्मान का अनूठा भाव, श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे एसकेएमयू के डॉ.शम्स तबरे... सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दुमका में व्यास पूजन एवं गुरु दक्षिणा कार्यक्रम, गुरु की महत्ता और भारतीय ... एसकेएमयू में जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं समावेशन पर कार्यशाला शुरू, कुलपति ने समानता आधारित समाज पर दिया ...

योग, ध्यान और सकारात्मकता के संदेश के साथ ओम शांति भवन दुमका में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

0 193

दुमका। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ओम शांति भवन, दुमका में योग पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका एवं स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी बीके जयमाला दीदी ने की। इस अवसर पर बीके जयमाला दीदी ने अपने संदेश में कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन की शांति, आत्मिक शक्ति और सकारात्मक जीवन का आधार भी है। नियमित योग एवं राजयोग मेडिटेशन से व्यक्ति तनावमुक्त होकर अधिक प्रसन्न एवं ऊर्जावान बनता है। कार्यक्रम में बीके रेखा बहन ने भी उपस्थित सभी प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।योगाभ्यास का संचालन संगीता बहन एवं कंचन बहन द्वारा किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच दुमका प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष प्रियंका मावंडिया, सचिव पूजा मोदी, तथा सदस्य रितु चौधरी, स्वेता अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, गणेश भाई, राजू भाई आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वस्थ, सुखी एवं सकारात्मक जीवन के लिए प्रतिदिन योग एवं राजयोग मेडिटेशन करने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.