Local & National News in Hindi

दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में “सेंटर फॉर इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी” का शुभारंभ, उपायुक्त ने किया उद्घाटन

0 137

दुमका। दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल के तहत “सेंटर फॉर इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी (सीईभीटी)” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर अत्याधुनिक ईवी केंद्र का उद्घाटन किया तथा छात्रों द्वारा तैयार विभिन्न इलेक्ट्रिक वाहन परियोजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उपायुक्त ने छात्रों के नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि दुमका जैसे क्षेत्र से “मेड इन झारखंड” और “मेड इन दुमका” की अवधारणा को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल तकनीकी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय स्तर पर नवाचार को भी बढ़ावा देगी। प्रदर्शनी में ‘टोटो एम्बुलेंस’ और ‘तालाब सफाई के लिए इलेक्ट्रिक प्रणाली’ विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इन परियोजनाओं की उपयोगिता को देखते हुए उपायुक्त ने कहा कि आगामी श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजनों की सुविधा के लिए इनके उपयोग की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से छात्रों के नवाचारों को आगे बढ़ाने और इनके व्यावसायिक उत्पादन को प्रोत्साहित करने में हरसंभव सहयोग देने की बात कही, जिससे रोजगार सृजन और जनहितकारी सुविधाओं का विस्तार हो सके। कॉलेज प्रशासन के अनुसार यह ईवी केंद्र इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के सत्र 2022-26 एवं 2021-25 के अंतिम वर्ष के छात्रों के संयुक्त प्रयास से विकसित किया गया है। प्रिंसिपल ने बताया कि छात्रों के ईवी प्रोजेक्ट्स को भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन आयोजित भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर सराहना भी प्राप्त हो चुकी है। उपायुक्त ने कॉलेज प्रबंधन, प्रिंसिपल एवं विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन अनुसंधान और तकनीकी विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
कांग्रेस की समीक्षा बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा, 17 से 22 अगस्त तक होगी प्रखंडवार बैठक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दुमका में अभाविप ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला नशा विरोधी रील निर्माण प्रतियोगिता में साहिबगंज कॉलेज के रितेश रंजन झारखंड में प्रथम एमजी कॉलेज रानीश्वर में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम, मिली शैक्षणिक व्यवस्था की ... जतिन की शिवभक्ति और राष्ट्रप्रेम की अनूठी मिसाल : सुबह बासुकिनाथ में सेवा, फिर दिनभर तिरंगा यात्रा क... सावन में शिवभक्ति की मिसाल बना दुमका का दीनानाथ नाश्ता स्टॉल, यहां बन रहा बिना प्याज-लहसुन का नाश्ता एसआईआर 2026 : दुमका में पहला चरण पूरा, 1.29 लाख मतदाता असंग्रहणीय श्रेणी में चिन्हित संत रविदास की पावन मिट्टी कलश पहुंचा दुमका, भाजपा ने किया स्वागत पुण्यतिथि पर हिन्द क्लब ने गुरुजी शिबू सोरेन की दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि गुरुजी के प्रति प्रेम और सम्मान का अनूठा भाव, श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे एसकेएमयू के डॉ.शम्स तबरे...