Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर... दुःखद समाचार :  दुमका के वरीय पत्रकार पंचम झा को मातृशोक दुमका में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मायापुर की कीर्तन टीम रहेगी आकर्ष... अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर दुमका में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, रोटी बैंक ने शुरू की तैयारी रक्तदाताओं के सम्मान में सुरों की शाम कार्यक्रम 19 को, पश्चिम बंगाल के कलाकार हिन्दी सिनेमा के मधुर ... गरीब सेवा समिति ने गरीब व असहाय लोगों को कराया भोजन, बांटी जरूरत की सामग्री विश्व जनसंख्या दिवस पर मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, परिवार नियोजन अपनाने पर... राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित दुमका में एसीबी की कार्रवाई : सरैयाहाट अंचल का प्रधान लिपिक 5 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार पौधारोपण के साथ एमजी कॉलेज रानीश्वर में वन महोत्सव का शुभारंभ

दुमका में दुर्गा स्थान, इस्कॉन और सतन आश्रम से निकली भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर और गांव

0 45

दुमका। रथ यात्रा के पावन अवसर पर गुरुवार को दुमका शहर और धधकिया गांव में भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा निकाली गई। तीन अलग-अलग स्थानों से निकली इन रथ यात्राओं में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन किए तथा भक्तिभाव से रथ की रस्सी खींचकर पुण्य के भागी बने। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा। दुमका शहर के दुर्गा स्थान मंदिर से वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान की पूजा-अर्चना की और रथ को खींचते हुए नगर भ्रमण कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। वहीं, इस्कॉन दुमका के तत्वावधान में स्थानीय श्री राधा माधव मंदिर से महाप्रभु श्री जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलराम की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथ यात्रा श्री राधा माधव मंदिर से निकलकर बांध पाड़ा स्थित मौसी बाड़ी (डॉ.राजेंद्र प्रसाद स्मारक स्थल) पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान की भक्ति में लीन नजर आए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस्कॉन दुमका के लिए यह दूसरा रथ यात्रा आयोजन है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी मौसी बाड़ी में 24 जुलाई तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, प्रवचन और अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इधर, दुमका शहर से करीब छह किलोमीटर दूर धधकिया गांव स्थित सतन आश्रम से भी वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। इसमें धधकिया सहित आसपास के कई गांवों के श्रद्धालुओं के साथ दुमका शहर से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रथ खींचा और भगवान श्री जगन्नाथ की आराधना की। तीनों स्थानों पर निकली रथ यात्राओं में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। लोगों ने भगवान श्री जगन्नाथ से अपने और अपने परिवार के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.