Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो... गणेश महोत्सव : न जमीन, न आसन, हवा में विराजेंगे गणपति बप्पा; दुमका के बाँध पाड़ा में दिखेगी 20 फीट क... दुमका की अरबी खातून बनीं जरमुंडी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी, महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट और संजी... दुमका में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चलेगा प्रोजेक्ट रक्त संचयन अभियान नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दुमका में रोटी बैंक ने चलाया राहत सहयोग अभियान हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल

दुमका के एलआईसी अभिकर्ता राजेश कुमार सिन्हा का अंतरराष्ट्रीय सम्मान बरकरार, लगातार 15वीं बार एमडीआरटी सदस्य बन रचा कीर्तिमान

0 166

दुमका। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) दुमका शाखा के वरिष्ठ अभिकर्ता राजेश कुमार सिन्हा ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट कार्य के बल पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वे लगातार 15वीं बार मिलियन डॉलर राउंड टेबल (एमडीआरटी), अमेरिका के सदस्य बने हैं। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर एलआईसी दुमका शाखा की ओर से मंगलवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एलआईसी दुमका के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अनोज कुमार वर्मा, सहायक शाखा प्रबंधक घनश्याम कुमार, प्रशासनिक अधिकारी लुईस मुर्मु, श्रीकांत झा, संतोष कुमार आदि ने श्री सिन्हा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री वर्मा ने कहा कि लगातार 15 वर्षों तक एमडीआरटी की सदस्यता प्राप्त करना असाधारण उपलब्धि है। यह श्री सिन्हा की कार्यकुशलता, ग्राहकों के प्रति समर्पण और बेहतर सेवा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि श्री सिन्हा ने एलआईसी के माध्यम से लोगों को जीवन बीमा के महत्व के प्रति जागरूक करने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी सफलता अन्य अभिकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। सम्मान समारोह में एलआईसी के अमरजीत सिन्हा, प्रमोद कुमार भैया, अशोक कुमार, धनंजय तत्वा, आकाश कुमार गुप्ता, उत्तम मिश्रा, मनोज कुमार मंडल, सुरेन्द्र सौरभ आदि ने श्री सिन्हा की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि वर्ष 2026-27 के लिए पुनः एमडीआरटी की प्रतिष्ठित सदस्यता प्राप्त कर दुमका के राजेश कुमार सिन्हा ने जीवन बीमा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान कायम की है। वे पिछले 15 वर्षों से लगातार एमडीआरटी सदस्य बनते आ रहे हैं। वहीं वे पिछले 22 वर्षों से भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) से जुड़े रहकर बीमा एवं वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। श्री सिन्हा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने ग्राहकों के विश्वास, एलआईसी परिवार के सहयोग और निरंतर मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे लोगों को बेहतर बीमा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए समर्पित रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.