Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
महिला थाना में काउंसलिंग, छह मामलों में दोनों पक्षों के बीच हुआ आपसी समझौता दुमका फोटोग्राफिक एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, कुमार रिपुल अध्यक्ष, रवि कुमार सचिव और मोहम्मद मुस्तफा ब... परीक्षा विभाग की अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थी परिषद् ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन, 14 सितंबर तक का दि... गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से जुड़े एसकेएमयू के शिक्षक-पदाधिकारी, मिला तनावमुक्त जीवन और सकारात्मक सो... गणेश महोत्सव : न जमीन, न आसन, हवा में विराजेंगे गणपति बप्पा; दुमका के बाँध पाड़ा में दिखेगी 20 फीट क... दुमका की अरबी खातून बनीं जरमुंडी विधानसभा कांग्रेस प्रभारी, महेश राम चंद्रवंशी को पोड़ैयाहाट और संजी... दुमका में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चलेगा प्रोजेक्ट रक्त संचयन अभियान नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दुमका में रोटी बैंक ने चलाया राहत सहयोग अभियान हनुमान चालीसा में छिपा है भक्ति का महासागर, पाठ से मिलता है अनेक देवी-देवताओं और संतों का आशीर्वाद शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर कल बंद रहेंगे दुमका के सभी स्कूल

श्रावणी मेला की तैयारी तेज, बासुकिनाथ धाम की टेंट सिटी का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

0 171

30 जुलाई से शुरू होगा मेला, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन

दुमका। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले में देश-विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने बासुकिनाथ धाम स्थित टेंट सिटी सहित विभिन्न मेला क्षेत्रों का निरीक्षण किया। परंपरा के अनुसार मेले का विधिवत शुभारंभ गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई को किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि टेंट सिटी में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने रात्रि के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए सभी टेंटों में नियमित रूप से बेडशीट बदलने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने पेयजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल चार्जिंग रूम की समुचित व्यवस्था करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी शौचालयों की नियमित सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि पूरे मेला अवधि में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य बासुकिनाथ धाम आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बिजली और स्वच्छता समेत सभी प्रमुख व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था की इस यात्रा को सुगम और यादगार बनाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.