दुमका। मंगलवार को यहां महुआडंगल में दिवाकर महतो की अध्यक्षता में यादव समाज के प्रबुद्धजनों की बैठक हुई। बैठक में यदुवंशी महासभा एवं प्रांतीय यादव महासभा, झारखंड के एकीकरण पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से यदुवंशी महासभा का प्रांतीय यादव महासभा, झारखंड, जिला दुमका में विलय करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत अब जिले में प्रांतीय यादव महासभा की एकीकृत कमेटी कार्य करेगी, जिसके जिला अध्यक्ष शिवनारायण दर्वे हैं। बैठक में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 2026 को प्रांतीय यादव महासभा के बैनर तले भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए नई आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें बिरेन्द्र यादव को अध्यक्ष, विष्णु यादव को उपाध्यक्ष, रंजीत यादव को सचिव, नागेंद्र यादव को सह सचिव, पंकज यादव को कोषाध्यक्ष तथा हरगौरी यादव को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। दिवाकर महतो को मुख्य सलाहकार, डॉ.अमरेन्द्र कुमार यादव को मुख्य संरक्षक तथा लखन यादव एवं रवि यादव को संरक्षक बनाया गया। शैक्षिक कार्यक्रम प्रभारी की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष शिवनारायण दर्वे तथा मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी पत्रकार दशरथ महतो को दी गई। कार्यसमिति सदस्यों में सोना लाल यादव, मंटू लाल यादव, गोलक बिहारी महतो, नरेंद्र खिरहर, विनोद यादव, वसंत यादव, कुलदीप महतो, वीरेंद्र कुमार, मनोज यादव, संतोष यादव, जितेंद्र यादव (जीतू), प्रमोद मंडल, पवन कुमार मांझी, संजय यादव, सुधांशू कुमार दर्वे, किशोर यादव, गौतम कुमार दर्वे एवं शिवशंकर यादव शामिल हैं। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दोनों संगठनों के एकीकरण से यादव समाज की एकजुटता मजबूत होगी तथा सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को समाज की एकता, संस्कृति और सामाजिक समरसता का भव्य उत्सव बनाने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान समाज के मार्गदर्शक रहे कुलदीप प्रसाद यादव एवं भुवन महतो को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में नवगठित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए जन्मोत्सव को सफल और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।
