Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
जेएससीए की एजीएम में दुमका क्रिकेट के विकास को लेकर हुई चर्चा चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ दुमका में कांग्रेस ने बोला हल्ला, किया धरना-प्रदर्शन रक्षाबंधन पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरथर के विद्यार्थियों ने पेड़ों को बांधी राखी, लिया पर्यावरण ... ग्रीन माउंट एकेडमी की आठों शाखाओं में धूमधाम से मना रक्षाबंधन संताल परगना प्रमंडलीय आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने संभाला पदभार वर्दी में सेवा की मिसाल बने कुंदन कुमार, दिव्यांग श्रद्धालुओं की मदद के लिए मिला पुरस्कार एसआरएम यूनिवर्सिटी के राष्ट्रीय स्तर के शोध कार्यक्रम में दुमका के अशोक सिंह देंगे व्याख्यान ग्रीन माउंट एकेडमी और डीपीएस में चला ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभिय... एमजी कॉलेज रानीश्वर में लगा रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्त संग्रह राष्ट्रसेवा की भावना को समाज तक पहुंचाने वाले पूर्व सैनिक दीपक सिंह का आभार, रक्तदान को भी बताया राष...

जेएससीए की एजीएम में दुमका क्रिकेट के विकास को लेकर हुई चर्चा

0 49

दुमका। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) की रांची में हुई वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में दुमका जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भास्कर अजीत सिंह एवं सचिव एस.एम. कुणाल ने भाग लिया। बैठक में राज्य में क्रिकेट के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी क्रिकेट सत्र की तैयारियों सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।एजीएम के दौरान दुमका जिला क्रिकेट संघ के सचिव एस.एम. कुणाल ने जेएससीए के सचिव सौरभ तिवारी से मुलाकात कर दुमका में क्रिकेट गतिविधियों और खिलाड़ियों के विकास को लेकर चर्चा की। उन्होंने जिले में पिछले क्रिकेट सत्र के दौरान हुए कार्यों और क्रिकेट को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कुणाल ने बताया कि जिला क्रिकेट संघ के सदस्यों के सामूहिक प्रयास से दुमका जिला क्रिकेट संघ को अपना कार्यालय उपलब्ध होने के साथ-साथ पांच वर्षों के लिए क्रिकेट मैदान भी प्राप्त हुआ है। इसके अलावा जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से जिला क्रिकेट संघ की अपनी क्रिकेट एकेडमी शुरू करने की तैयारी भी चल रही है। मुलाकात के दौरान दुमका के ए टीम क्रिकेट ग्राउंड को और अधिक व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाने तथा जिले में क्रिकेट को प्रभावी तरीके से बढ़ावा देने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई। जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी ने दुमका में क्रिकेट के विकास के लिए सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया। जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों की जेएससीए के साथ हुई इस चर्चा को दुमका में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और आने वाले समय में क्रिकेट गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। #####

Leave A Reply

Your email address will not be published.