दुमका। शहर के जाने-माने एलआईसी अभिकर्ता राजेश कुमार सिन्हा इन दिनों अपनी एक अनोखी फेसबुक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। बीमा जागरूकता का संदेश देने के लिए राजेश ने ऐसा रचनात्मक अंदाज अपनाया कि सोशल मीडिया पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
फोटो में राजेश को एक पुलिसकर्मी के साथ मजेदार अंदाज में दौड़ते हुए दिखाया गया है। साथ में लिखा है— “मेरे पीछे एलआईसी एजेंट राजेश लगा हुआ है”। वहीं नीचे संदेश दिया गया है— “बीमारी से भागिए, बीमा से नहीं सर”। राजेश का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बीमा जैसे गंभीर विषय को हल्के-फुल्के हास्य के जरिए समझाने की उनकी कोशिश की लोग सराहना कर रहे हैं। गौरतलब है कि एलआईसी क्षेत्र में अपनी मेहनत, समर्पण और बेहतर सेवाओं के लिए पहचान बना चुके राजेश कुमार सिन्हा ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। एमडीआरटी और क्लब गैलेक्सी जैसी प्रतिष्ठित उपलब्धियों से जुड़े राजेश लगातार लोगों को जीवन बीमा के महत्व के प्रति जागरूक करते रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी इस पोस्ट को देखकर कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “राजेश जी से बचना मुश्किल है, क्योंकि वे जेब नहीं बल्कि भविष्य सुरक्षित करने के लिए पीछे पड़े हैं।” राजेश का यह क्रिएटिव अंदाज एक बार फिर साबित करता है कि जागरूकता का संदेश अगर मुस्कुराहट के साथ दिया जाए तो वह लोगों के दिल तक आसानी से पहुंचता है। #####
