Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, एसबीआई ने ग्राहकों से की पहले ही जरूरी लेनदेन निपटाने की... एसकेएमयू पीजी सेमेस्टर-1 परीक्षा का परिणाम जारी, 90.74 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प के साथ एसकेएमयू में धूमधाम से मना एनएसएस स्थापना दिवस झारखंड क्रान्ति सेना ने उठाया अवैध बालू खनन का मुद्दा, जिला खनन पदाधिकारी से की कार्रवाई की मांग एसआरटी कॉलेज धमड़ी में सॉफ्ट स्किल्स कार्यशाला, आधुनिक कौशल से रूबरू हुए विद्यार्थी राज्य स्तरीय एनएसएस सम्मेलन में एसकेएमयू की भागीदारी, निदेशक डॉ.पूनम बिंझा सहित 11 कार्यक्रम पदाधिका... नशामुक्त युवा अभियान : हस्ताक्षर कर छात्र-छात्राओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प दुमका में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी राधा अष्टमी, मंदिरों में गूंजे राधा-कृष्ण के जयकारे विश्वविद्यालय प्रशासन के आश्वासन के बाद विद्यार्थी परिषद् की भूख हड़ताल समाप्त तीन सितारों के साथ एनसीसी की फर्स्ट ऑफिसर बनीं लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, एसबीआई ने ग्राहकों से की पहले ही जरूरी लेनदेन निपटाने की अपील

0 60
  • न्यूज डेस्क

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की ओर से 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल का प्रस्ताव दिया गया है। इसे देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों से हड़ताल की संभावित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बैंकिंग लेनदेन पहले ही पूरा करने की अपील की है। इस संबंध में एसबीआई की ओर से ग्राहकों के लिए जारी सूचना में कहा गया है कि हड़ताल की अवधि के दौरान आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का भरसक प्रयास किया जाएगा। हालांकि, ग्राहकों को संभावित असुविधा से बचने के लिए पहले से ही जरूरी बैंकिंग कार्य निपटा लेने की सलाह दी गई है। बैंक ने ग्राहकों से नकदी की जरूरतों के लिए एटीएम/एडीडब्ल्यूएम का उपयोग करने तथा ग्राहक सेवा केंद्र की सेवाएं लेने की अपील की है। इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग, योनो, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई सहित अन्य डिजिटल बैंकिंग माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। एसबीआई ने ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की है। बैंक ने कहा है कि ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को सुचारु बनाए रखने के लिए उपलब्ध माध्यमों के जरिए सेवाएं प्रदान करने का प्रयास जारी रहेगा। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.