Local & National News in Hindi

दुमका में स्टारलिंक के खिलाफ छात्र चेतना संगठन का विरोध मार्च, एलन मस्क का पुतला फूंका

0 66

दुमका। अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक और उसके संस्थापक एलन मस्क के खिलाफ सोमवार को छात्र चेतना संगठन ने दुमका में विरोध मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। यज्ञ मैदान से शुरू हुआ मार्च वीर कुंवर सिंह चौक और सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा स्थल होते हुए टीन बाजार पहुंचा, जहां सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने एलन मस्क का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन में संगठन के युवाओं और सदस्यों ने स्टारलिंक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भारत की संप्रभुता, राष्ट्रीय सुरक्षा और स्वदेशी कंपनियों को बढ़ावा देने की मांग उठाई। इस दौरान ‘स्टारलिंक मुर्दाबाद’, ‘अमेरिकी कंपनियां भारत छोड़ो’ और ‘स्वदेशी अपनाएं, देश बचाएं’ जैसे नारे लगाए गए।

सभा को संबोधित करते हुए छात्र चेतना संगठन के केंद्रीय प्रमुख हिमांशु मिश्रा ने कहा कि भारत की संप्रभुता, राष्ट्रीय हितों और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से स्टारलिंक जैसी विदेशी नेटवर्क कंपनी के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करने की अपील की। उनका कहना था कि ऐसा समझौता राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं होगा। मिश्रा ने कहा कि भारत के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं। स्टारलिंक जिस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा

कर रही है, वैसी सुविधाएं देने में देश की कई कंपनियां सक्षम हैं। ऐसे में विदेशी कंपनियों पर निर्भरता बढ़ाने के बजाय स्वदेशी कंपनियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष राकेश, जिला प्रभारी जयकांत यादव, जिला छात्रा प्रमुख मालोती टुडू, अंकुश गुप्ता, रौशन कुमार, उमेश यादव, श्याम कुमार, अनुराग रजक, नवीन राउत, शुभम मिश्रा, फिलोमिना मरांडी, केशव मिश्रा, मार्टिन मरांडी, संतोष यादव, सुमन कुमार, विष्णु कुमार, प्रेम कुमार आदि शामिल थे। संगठन के नेताओं ने कहा कि देशहित से जुड़े मुद्दों पर युवाओं को जागरूक रहना चाहिए और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
दुमका में स्टारलिंक के खिलाफ छात्र चेतना संगठन का विरोध मार्च, एलन मस्क का पुतला फूंका बड़ा बांध छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की होगी विशेष व्यवस्था, डॉ.तुषार ज्योति अध्यक्ष... राष्ट्रीय एकता दिवस पर एमजी कॉलेज रानीश्वर में दिलाई गई एकता की शपथ, इंदिरा गांधी को भी किया नमन पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं इंदिरा गांधी, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि एसकेएमयू की नई एकेडमिक काउंसिल में दुमका के डॉ.मनोज कुमार घोष को मिली जगह राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशिकांत दुबे का हमला, विदेशी संपर्कों पर उठाए सवाल स्वैच्छिक रक्तदान : रक्त की कमी दूर करने का सबसे कारगर उपाय 130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना दुमका : दुर्गा पूजा में वार्ड 15 की सफाई व्यवस्था ठप, घरों में सड़ रहा कचरा; दुर्गंध से लोग बेहाल दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में अश्लील गाने बजाने पर रोक लगाने की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपा ज्...