Local & National News in Hindi

कार्तिक मास में भक्ति और दीपदान का संदेश दे रहा इस्कॉन दुमका, श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित

0 98

दुमका। भगवान श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय कार्तिक मास (दामोदर मास) को सनातन धर्म में विशेष पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। यह पूरा महीना भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, आराधना, हरिनाम संकीर्तन और दीपदान के लिए समर्पित है। मान्यता है कि इस पावन मास में भगवान श्री दामोदर के समक्ष श्रद्धापूर्वक घी का दीपक अर्पित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान की असीम कृपा प्राप्त होती है।

कार्तिक मास को दामोदर मास भी कहा जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के दामोदर स्वरूप की आराधना से जुड़ा यह महीना भक्तों के लिए आध्यात्मिक साधना का विशेष अवसर माना जाता है। इस दौरान दीपदान, तुलसी पूजा, हरिनाम जप, संकीर्तन और भगवान की लीलाओं का श्रवण करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मास में श्रद्धा और प्रेम से की गई छोटी-सी सेवा भी भगवान को अत्यंत प्रिय होती है।

इसी आध्यात्मिक भावना के साथ दुमका के शिव पहाड़ चौक स्थित इस्कॉन सेंटर, राज पैलेस में कार्तिक मास के अवसर पर भगवान श्री दामोदर के समक्ष दीपदान एवं भक्ति कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।

इस्कॉन दुमका की ओर से सभी वैष्णव भक्तों एवं दुमका वासियों से सपरिवार सेंटर पहुंचकर दीपदान करने, हरिनाम संकीर्तन में भाग लेने और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में अपना समय लगाने की अपील की गई है। भक्तों से कहा गया है कि वे इस दुर्लभ मनुष्य जीवन को भगवान की भक्ति और सेवा में लगाकर सार्थक बनाएं।

इस्कॉन सेंटर की ओर से यह भी निवेदन किया गया है कि जो श्रद्धालु कार्तिक मास में भगवान की सेवा, मंदिर की गतिविधियों अथवा भक्ति प्रचार के कार्यों में सहयोग या दान करना चाहते हैं, वे सेंटर पहुंचकर संपर्क कर सकते हैं। श्रद्धालुओं का छोटा-सा सहयोग भी भगवान की सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायक होगा।

इस्कॉन दुमका की ओर से सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा गया है कि आइए, इस पावन कार्तिक मास में भगवान श्री दामोदर के चरणों में दीपदान कर उनके दिव्य आशीर्वाद के भागी बनें। ##### webakhbar.com

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
11 फरवरी को होगा ‘मिस्टर एंड मिस दुमका’ प्रतियोगिता, 8 श्रेणियों में प्रतिभाओं को मिलेगा मंच कार्तिक मास में भक्ति और दीपदान का संदेश दे रहा इस्कॉन दुमका, श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित दुमका में स्टारलिंक के खिलाफ छात्र चेतना संगठन का विरोध मार्च, एलन मस्क का पुतला फूंका बड़ा बांध छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा की होगी विशेष व्यवस्था, डॉ.तुषार ज्योति अध्यक्ष... राष्ट्रीय एकता दिवस पर एमजी कॉलेज रानीश्वर में दिलाई गई एकता की शपथ, इंदिरा गांधी को भी किया नमन पुण्यतिथि पर दुमका में याद की गईं इंदिरा गांधी, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि एसकेएमयू की नई एकेडमिक काउंसिल में दुमका के डॉ.मनोज कुमार घोष को मिली जगह राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशिकांत दुबे का हमला, विदेशी संपर्कों पर उठाए सवाल स्वैच्छिक रक्तदान : रक्त की कमी दूर करने का सबसे कारगर उपाय 130 साल पुराना है गांदो का दुर्गा मंदिर, रानी शिवसुंदरी ने कराई थी स्थापना