Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

आगे बिहार में पेट्रोल 8 Rs महंगा है, उठाएं फायदा… इस पंप के मालिक ने लगाया गजब का जुगाड़!

0 354

अगर आप झारखंड-बिहार बॉर्डर पर सफर कर रहे हैं, तो एक पेट्रोल पंप मालिक ने आपके लिए ऐसा जुगाड़ लगाया है कि आपकी जेब हल्की होने से बच जाएगी। जी हां, झारखंड के एक पेट्रोल पंप मालिक ने बिहार में पेट्रोल के 8 रुपये महंगे होने का फायदा उठाते हुए एक ऐसा बोर्ड लगा दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बोर्ड पर लिखा है- “आगे बिहार में पेट्रोल 8 रुपये महंगा है, यह झारखंड का आखिरी पंप है, इसका लाभ उठाएं!”

तस्वीर में साफ दिख रहा है कि पंप के बाहर लगे इस बोर्ड पर ग्राहकों को आकर्षित करने का शानदार तरीका अपनाया गया है। बोर्ड पर लाल तीर के साथ लिखा गया, “इसका लाभ उठाएं!” और नीचे छोटे-छोटे अक्षरों में “निवेदक: झारखंड फ्यूल स्टेशन”। यह तस्वीर ट्विटर पर मनीष कश्यप नाम के यूजर ने शेयर की, जो अब वायरल हो चुकी है।

लेकिन मज़ा तब बढ़ गया जब मनीष कश्यप ने इस तस्वीर के साथ एक तीखा सवाल दाग दिया, “आगे बिहार में डबल इंजन की सरकार है क्या इसलिए पेट्रोल और डीजल महंगा है?? जब सारे सामानों पर GST लगा है तो पेट्रोल और डीजल पर क्यों नहीं??” उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.