Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर... नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप... मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग

झारखंड के इस इलाके में हाथियों का आतंक, एक महिला सहित 2 को कुचलकर मार डाला

0 338

झारखंड के गढ़वा में रात के अंधेरे में हाथियों का आतंक देखने को मिला। हाथियों ने चिनिया थानांतर्गत चिरका गांव में एक महिला सहित दो को कुचलकर मार डाला। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में बहुत गुस्सा है। गांववाले पुलिस और वन विभाग को शव भी नहीं उठाने दे रहे हैं।

गढ़वा के चिनिया थानांतर्गत चिरका गांव में रात को अचानक हाथी पहुंच गए। हाथी वहां पहुंचकर पहले पेड़ से कटहल का फल तोड़ गिराने लगे। आवाज सुनकर युवक 35 वर्षीय युवक सुधीर सोरेन घर से बाहर देखने के लिए निकला। अंधेरा होने के कारण वह हाथी को देख नहीं सका और पास चला गया। उसके हाथी ने सूंड़ से लपेटकर पटक दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इसके बाद 45 वर्षीया महिला प्रमिला देवी मोबाइल से बात करते घर से बाहर निकली तभी पास खड़े हाथी ने उसपर हमला कर मार डाला। महिला के ससुर को भी पिछले अप्रैल महीने में हाथी ने कुचलकर मार दिया था। इस घटना से आक्रोशित गांवावालों ने पुलिस और वन विभाग को विरोधस्वरूप शवों को उठाने नहीं दे रहे। विरोध जारी है और वन विभाग मान मनव्वल में लगा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.