दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका शहर पिछले पांच दिनों से कृष्णमय है। दरअसल इस्कॉन के द्वारा यहां बांध पाड़ा मोहल्ला स्थित डॉ.राजेन्द्र प्रसाद स्मारक स्थल पर आठ दिवसीय श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस्कॉन ने इस स्थान को मौसीबाड़ी बनाया है, जहां महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलराम के साथ रथयात्रा वाले दिन से विराजमान है। 27 जून को भगवान श्री जगन्नाथ का रथ यहां स्थानीय राधा माधव मंदिर से पूरे धूमधाम के साथ पहुंचा है। उसी दिन से मौसीबाड़ी में भगवान श्री कृष्ण की भक्ति बह रही है। मौसीबाड़ी की सुबह मंगला आरती से होती है। उसके बाद शुरू होता है संकीर्तन, श्रीमद्भागवत कथा, मध्याह्न, संध्या व रात्रि आरती, प्रसाद वितरण सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठान, जिसमें बड़ी संख्या में भगवत प्रेमी शामिल हो रहे है। प्रतिदिन स्कूली बच्चों के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की भक्ति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जा रहा है, जो लोगों को भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबा रहा है। लोग दूर दूर से भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी, सुभद्रा और बलराम के दर्शन के लिये मौसीबाड़ी पहुंच रहे है। मौसीबाड़ी का हर कोना महामंत्र “हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे” से गुंजायमान है।
ब्रेकिंग
रांची में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे दुमका के डॉ.सपन कुमार
बकरी पालन निवेश योजना में करोड़ों की ठगी का आरोप, एसकेएमयू की असिस्टेंट प्रोफेसर की शिकायत पर एफआईआर...
नोनीहाट निवासी राहुल नंदी बने मेरा युवा भारत के युवा स्वयंसेवक
फेसबुक पोस्ट ने मचाई धूम, एलआईसी अभिकर्ता राजेश सिन्हा का अंदाज देख मुस्कुराए लोग
जन्माष्टमी पर ग्रीन माउंट एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, राधा-कृष्ण से लेकर डॉक्टर-पुलिस के रूप...
मां की पुण्यतिथि पर रक्तदान कर डॉ.मनोज कुमार घोष ने पेश की सेवा और संवेदना की मिसाल
पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए एसकेएमयू में चयन शिविर, 22 स्वयंसेवकों का हुआ चयन
श्रीकृष्णाष्टमी पर भक्तिमय होगा दुमका, मंदिरों में गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ का जयघोष
नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया ग्रीन माउंट एकेडमी, निकाली सहायता रैली
झामुमो नेता राजेश कुमार सिंह ने उठाई नोनीहाट बासुकीनाथ मोड़ को ‘नाग वासुकी चौक’ बनाने की मांग