Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

प्रतिभा सम्मान समारोह में बोले उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, शिक्षण कार्य रोजगार नहीं,आराधना हैं

0 493

दुमका। डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, दुमका के द्वारा शनिवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेम्ब्रम, सम्मानित अतिथि जैक सदस्य डॉ.अजय कुमार गुप्ता और विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ.सत्येन्द्र कुमार सिंह ने संबंधित छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उपायुक्त श्री सिन्हा ने कहा कि जीवन में उत्कृष्ट ज्ञान अर्जित करना जीवन का असली कीमती धन एवं ज्ञानवान व्यक्ति द्वारा जरूरत मंद व्यक्तियों को ज्ञान प्रदान कर ज्ञानवान बनाना जीवन का असली दान है। उन्होंने उपायुक्त श्री सिन्हा ने छात्र-छात्राओं को आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपार संभावनाएं एवं अनेक रास्ते हैं। जरूरत है उचित रास्ते का चयन कर उस रास्ते पर अनुशासित तरीके से ईमानदारी पूर्वक बढ़ना। उपायुक्त ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अभी रुकना नहीं है बल्कि और भी ज्यादा उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है। उपायुक्त श्री सिन्हा ने कहा कि मन में लगन एवं जज्बा हो तो कठिन रास्ते को भी हम आसानी से पार कर लेते हैं। जीवन में सफल होने के लिए एक लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारीपूर्वक उस लक्ष्य को भेदना पड़ता है। उपायुक्त श्री सिन्हा ने कहा कि आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन में आपके कठिन परिश्रम के अलावा आपके शिक्षकों का उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति, उनका परिश्रम एवं माता पिता का आशीर्वाद तथा त्याग भी जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जो जीवन मे अपने गुरुओं के आदर्शों एवं माता पिता के छत्रछाया में आगे बढ़ता है वह जीवन में सफलता के अंतिम पायदान तक पहुँचता है।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुरु यानि शिक्षकों की महिमा प्राचीन काल से ही सर्वव्यापक एवं सर्वविदित है। शिक्षक समाज के लिए आदर्श हैं। शिक्षण कार्य एक रोजगार नहीं बल्कि एक आराधना है। अगर कोई अज्ञानी आपके ज्ञान दान से ज्ञानवान बनता है तो आपको अपार खुशी मिलती होगी। श्री सिन्हा ने कहा कि दुमका जिला में शैक्षणिक माहौल उत्कृष्ट हो यही मेरी प्राथमिकता होगी। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेम्ब्रम ने कहा कि जीवन मे सिर्फ इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई कर के ही जीवन को सफल नहीं बनाया जा सकता है, बल्कि उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने एवं जीवन को तरक्की की ओर ले जाने के लिए और भी कई रास्ते एवं शैक्षणिक कोर्स हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को सिर्फ किताबी ज्ञान तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि ज्ञान के अन्य साधनों को भी आत्मसात करना चाहिए। सम्मानित अतिथि जैक सदस्य एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन से छात्रों का जीवन संवर सकता है। सम्मानित अतिथि डॉ.सत्येन्द्र कुमार सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में कहीं भी रहो लेकिन ईमानदारी एवं अनुशासन को अपना अस्त्र बनाकर रखो। इससे पहले प्रभारी प्राचार्य महेन्द्र राजहंस ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी अभिभावकों के मार्गदर्शन एवं शिक्षकों के कठिन परिश्रम से यह विद्यालय को सुखद परिणाम प्राप्त हुआ है। श्री राजहंस ने कहा कि मेरी प्राथमिकता होगी कि विद्यालय में शैक्षणिक माहौल और उत्कृष्ट हो जिससे विद्यालय का परीक्षा परिणाम दिनों दिन बेहतर होता रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन पूर्व प्रभारी प्राचार्य बब्बन कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ.दिलीप कुमार झा ने किया। समारोह में उपस्थित विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार, इंटर संकाय प्रभारी मुदस्सर सुल्तान, परीक्षा प्रभारी निवास रजक, शिक्षक अमित कुमार पाण्डेय, संजीव कुमार सिंह, राजीव कुमार गुप्ता, स्नेहलता मरांडी, रूपेश कुमार झा, संजय कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार, रामप्रसाद यादव, पार्थ प्रतिम कुंडु, लखी टुडू, अर्चना कुमारी, विद्यासुन्दर नन्दी, प्रकाश कुमार घोष, सुशीला किस्कू, तरन्नुम परवीन, अनन्या बनर्जी, शिवराम सिमोन टुडू, दिलीप कुमार, राजेश कुमार साह, अंजू एलीना किस्कू, पवन कुमार, अशोक कुमार,आरिफ इकबाल,हीरा लाल बेसरा,माधवी लता, प्रिया हेम्ब्रम, रिशु,अस्मिता आनन्द आदि ने भी सम्मानित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.