Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पुस्तकालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण विश्व पर्यावरण दिवस विशेष : प्रकृति की रक्षा ही मानवता की सुरक्षा राखाबनी में गंदगी और अवैध खटाल संचालन के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, आवेदन देकर आयुक्त से की कार्र... रक्तदान कर शशि रंजन शशि ने निभाया मानवता का धर्म, जरूरतमंद मरीज को दिया जीवनदान खोरठा साहित्य के पुरोधा सुकुमार जी को दुमका में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कुत्ता काटने की घटनाओं पर रोक के लिए जिला प्रशासन सक्रिय, बनेगा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर दुमका में दो दिवसीय निःशुल्क योग शिविर 4 जून से दुमका शहर के रसिकपुर बड़ा बांध से वृद्ध विष्णु प्रसाद साह लापता, परिजन परेशान ब्रह्माकुमारीज का सात दिवसीय समर कैंप संपन्न, संस्कार, योग और आत्मविश्वास से निखरे बच्चे विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित रहा विकास विद्यालय का समर कैंप, समापन पर बच्चों ने किये इ...

श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने बासुकिनाथ पहुंचे उपायुक्त

0 564

बासुकिनाथ। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2025 की तैयारियों का जायजा लेने उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शनिवार को बासुकिनाथ में संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बनाए जा रहे आवासन केंद्र, जेटीडीसी द्वारा बनाये जा रहे टेंट सिटी एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाये गए अस्थायी अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आवासन केंद्रों को हवादार एवं रौशनीयुक्त बनाया जाए साथ ही पूरे मेला अवधि के दौरान नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।टेंट सिटी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के उपयोग हेतु डिस्पोजेबल बेडशीट का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाए और प्रत्येक उपयोग के बाद बेडशीट बदलने की व्यवस्था हो। अस्थायी अस्पताल का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने पूरे मेला अवधि के दौरान 24×7 सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरण, दवाइयां एवं चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। रूट लाइन निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग को झूलते विद्युत तारों को दुरुस्त करने का सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों, इसके लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके उपरांत उपायुक्त ने दर्शनिया टीकर एवं हंसडीहा पहुँचकर भी टेंट सिटी, आवासन केंद्र समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने महत्वपूर्ण स्थलों पर बैरिकेडिंग लगाने का भी निर्देश दिया। श्रावणी मेला के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने का स्पष्ट निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त सहित जिला प्रशासन के अन्य कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.