Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष अमिता रक्षित ने यूपीएससी में 41वीं रैंक लाने वाली सुदीपा दत्ता को किया सम्म... दुमका प्रीमियर लीग सीजन 2 की तैयारी शुरू, 8 टीमों के साथ होगा भव्य आयोजन झारखंड की शान बनी दुमका की सुदीपा दत्ता, यूपीएससी में 41वीं रैंक से लहराया सफलता का परचम दुमका : रसिकपुर में सूखा कुआं बना खतरे का कारण, भरवाने की मांग दुमका में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन दुमका इस्कॉन में गौर पूर्णिमा महोत्सव : फूलों की होली और हरिनाम की गूंज, सजा वृंदावन सा दिव्य धाम 22 फरवरी को दुमका के शिव सुंदरी रोड में हुई मारपीट घटना का मुख्य अभियुक्त मंटू ओझा गिरफ्तार फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा का निधन, पीडीएस जगत में शोक की लहर वृद्धाश्रम में खिला खुशियों का गुलाल, रोटी बैंक दुमका ने होली पर बांटा अपनापन और सम्मान होली मिलन समारोह में नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने दिया सौहार्द, सहयोग और विकास का संदेश

श्रावणी मेला : श्रद्धालुओं के लिए बाइक एम्बुलेंस के साथ पोलियो की दो बूंद दवा तक की भी हैं व्यवस्था

0 354

बासुकिनाथ। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव में बाबा बासुकिनाथ धाम आने वाले कावंरिया तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए दुमका जिला प्रशासन की ओर से हर चीज का ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेला क्षेत्र में व्यापक स्वास्थ्य व्यवस्था की गई है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार अब तक 17,000 से अधिक श्रद्धालु विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में स्वास्थ्य सेवा का लाभ ले चुके हैं। मेला क्षेत्र में स्थापित 19 स्वास्थ्य शिविरों में श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार, चोट अथवा पैर में छाले जैसे सामान्य लेकिन कष्टकारी कावंरियों की परेशानियों का तत्परता से इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छोटे बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स जैसी जरूरी खुराकें भी दी जा रही हैं। यहां अब तक 2204 बच्चों को पोलियो ड्रॉप  पिलायी गयी है। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में श्रद्धालुओं तक शीघ्र पहुंचने के लिए बाइक एम्बुलेंस की सेवा अत्यंत कारगर सिद्ध हो रही है। असहाय, बीमार अथवा अधिक थकान महसूस करने वाले श्रद्धालुओं को बाइक एम्बुलेंस के माध्यम से तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया जा रहा है। स्वास्थ विभाग के हर शिविर में योग्य डॉक्टरों, नर्सों और पारा मेडिकल स्टाफ की टीम चौबीसों घंटे उपलब्ध है। गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन सपोर्ट जैसी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.